डेली संवाद, बठिंडा। Transfer Posting News: पंजाब के बठिंडा (Bathinda) में पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। इस दौरान चार थानों के एसएचओ बदले गए हैं, जबकि तीन एएसआई रैंक के अधिकारियों के भी तबादले किए गए हैं। इस कार्रवाई को हाल ही में नशे के मामलों को लेकर सरकार की सख्ती और कोटशमीर चौकी में हुए बदलावों से जोड़कर देखा जा रहा है।

4 थानों के एसएचओ बदले
खास बात यह है कि ये तबादले मुख्यमंत्री के तख्त श्री दमदमा साहिब दौरे से एक दिन पहले किए गए हैं, जिससे इनकी अहमियत और बढ़ गई है। जारी आदेशों के अनुसार इंस्पेक्टर मनीश कुमार को पुलिस लाइन से थाना सदर का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं, इंस्पेक्टर बेअंत सिंह को थाना नंदगढ़ का नया प्रभारी बनाया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
थाना नंदगढ़ के प्रभारी हरजीवन सिंह और थाना सदर के प्रभारी जसविंदर सिंह को पुलिस लाइन भेज दिया गया है। इसके अलावा एएसआई जसविंदर सिंह और गुरमेल सिंह को भी नंदगढ़ से पुलिस लाइन भेजा गया है, जबकि एएसआई ज्ञानचंद को थाना रामा से नंदगढ़ में तैनात किया गया है। यह फेरबदल पुलिस प्रशासन को और मजबूत बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।









