St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

Muskaan Dogra
2 Min Read
सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं ने विश्व पृथ्वी दिवस मनाया। हर साल 22 अप्रैल को विश्व पृथ्वी दिवस पर्यावरण संरक्षण के प्रति समर्थन दिखाने, प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और ग्रह की सुरक्षा के लिए कदम उठाने को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मनाया जाता है।

इस अवसर पर स्कूल शाखाओं के छात्रों एवं स्टाफ सदस्यों ने सुबह की सभा में विभिन्न प्रकार के पौधे लगाकर, हैंड पेंटिंग, लघु नाटक प्रस्तुत, पोस्टरों के माध्यम से प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूकता फैलाकर, शाखाओं में कूड़ा-कचरा साफ करके एवं पुनर्नवीनीकरण सामग्री से कलात्मक वस्तुएं बनाकर इस दिन को खास बनाया।

सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस
सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं ने मनाया विश्व पृथ्वी दिवस

इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई, जिसमें उन्होंने प्लास्टिक के उपयोग को कम करने, जल और ऊर्जा की बचत करने तथा अधिक से अधिक वृक्षारोपण करने का संकल्प लिया। शिक्षकों ने छात्रों को बताया कि छोटे-छोटे प्रयास मिलकर बड़े बदलाव ला सकते हैं और यदि हर व्यक्ति अपनी जिम्मेदारी समझे तो धरती को सुरक्षित और स्वच्छ बनाया जा सकता है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

ग्रुप वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने इस अवसर पर संदेश दिया कि पृथ्वी हमारी साझा धरोहर है और इसकी रक्षा करना हम सभी का कर्तव्य है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रेरित किया कि वे केवल एक दिन ही नहीं, बल्कि हर दिन पर्यावरण के प्रति जागरूक रहें और अपने आसपास के लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करें। इस तरह के आयोजनों से न केवल छात्रों में जागरूकता बढ़ती है, बल्कि उन्हें एक जिम्मेदार नागरिक बनने की दिशा में भी प्रेरणा मिलती है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *