St Soldier News: सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट में फ्रेशर पार्टी ‘परिचय’ का आयोजन

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर मैनेजमेंट एंड टेक्निकल इंस्टीट्यूट, कपूरथला रोड, जालंधर में ‘परिचय’ नामक फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। जिसका आयोजन कॉलेज स्टाफ सदस्यों की देखरेख में किया गया।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

कॉलेज प्राचार्य डाॅ. रोहन शर्मा का सभी स्टाफ सदस्यों एवं विद्यार्थियों ने स्वागत किया। पार्टी की शुरुआत ज्योति प्रज्वलन कर की गई। छात्रों ने नृत्य, गायन, कोरियोग्राफी और मॉडलिंग जैसी विभिन्न गतिविधियों में बड़े उत्साह से भाग लिया।

कॉलेज प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न उपाधियाँ प्रदान की गईं, जिनमें गौतम को मिस्टर फ्रेशर, जसमीत को मिस फ्रेशर, ध्रुव को मिस्टर परफेक्ट, चेतना को मिस परफेक्ट, रोहन को बेस्ट आउटफिट, तन्नु को मिस दिवा से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने सभी फ्रेशर्स का स्वागत किया और उन्हें उनके भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *