Haryana News: गेहूं खरीद में रिकॉर्ड आवक, मंडियों में 81.48 लाख मीट्रिक टन पहुंचा

Muskaan Dogra
2 Min Read
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, हरियाणा। Haryana News: हरियाणा (Haryana) में रबी सीजन 2026-27 के दौरान गेहूं खरीद और मंडी व्यवस्था को लेकर बड़ी जानकारी सामने आई है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रेस वार्ता में बताया कि इस बार प्रदेश की मंडियों में रिकॉर्ड स्तर पर गेहूं की आवक दर्ज की गई है।

उन्होंने जानकारी दी कि इस सीजन में अब तक कुल 81.48 लाख मीट्रिक टन गेहूं मंडियों में पहुंचा है, जिसकी कुल कीमत लगभग 21,041 करोड़ बताई गई है। खास बात यह रही कि 11 अप्रैल को एक ही दिन में 7.71 लाख मीट्रिक टन गेहूं की रिकॉर्ड आवक दर्ज की गई, जो इस सीजन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा है।

97 प्रतिशत गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन

मुख्यमंत्री ने बताया कि अब तक करीब 5.80 लाख किसान अपनी फसल लेकर मंडियों में पहुंच चुके हैं। सरकार की ओर से लगभग 97 प्रतिशत गेहूं का बायोमेट्रिक सत्यापन भी पूरा कर लिया गया है, जिससे खरीद प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित की जा रही है।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, अब तक 70.23 लाख मीट्रिक टन गेहूं की खरीद पूरी हो चुकी है, जिसमें से 59.77 लाख मीट्रिक टन गेहूं का सत्यापन किया जा चुका है। इसके साथ ही 34.56 लाख मीट्रिक टन गेहूं का उठान भी सफलतापूर्वक पूरा कर लिया गया है।



















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *