Punjab News: आतंकी पन्नू की कृपाण बैन करने पर धमकी, अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट को कराएगा बंद

Muskaan Dogra
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 08 Nov 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: खालिस्तानी आंतकी गुरपतवंत सिंह पन्नू (Gurpatwant Singh Pannun) को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि गुरपतवंत सिंह पन्नू ने 17 नवंबर को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट बंद कराने की धमकी दी है।

यह भी पढ़ें: किचन के आगे शू रैक रखना चाहिए या नहीं? यहां जाने

पन्नू का आरोप है कि भारत सरकार ने सिख धर्म की प्रतीक कृपाण के एयरपोर्ट के भीतर पहनने पर रोक लगाई है। इस फैसले को उन्होंने सिख समुदाय पर हमला बताते हुए भविष्य में सिखों के लिए धार्मिक प्रतीकों पर और अधिक प्रतिबंध लगाने की आशंका जताई है।

भारत सरकार को दी धमकी

आतंकी पन्नू ने सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल किया है। जिसमें वे भारत सरकार को धमकी देता दिख रहा है। उसने आरोप लगाया है कि भारत सरकार आने वाले दिनों में दस्तार (पगड़ी) पर भी प्रतिबंध लगा सकती है।

Punjab News: आतंकी पन्नू की कृपाण बैन करने पर धमकी, अमृतसर-चंडीगढ़ एयरपोर्ट को कराएगा बंद

इसके बाद सिखों को अपने धार्मिक प्रतीकों को भी घर में पहनने पर भी भारत सरकार रोक सकती है। पन्नू ने पंजाब के युवाओं को भड़काने की कोशिश की है और रोष में 17 नवंबर को अमृतसर और चंडीगढ़ एयरपोर्ट्स को बंद करवाने की बात कही है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *