डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Mann) के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा अपनाई गई जीरो टॉलरेंस नीति के तहत नरेश कुमार वसीका नवीस (डीड राइटर), पटियाला के विरुद्ध 15,000 रुपये रिश्वत (Bribe) लेने के आरोप में केस दर्ज किया है।

रजिस्ट्री कराने के बदले रिश्वत ली
आज यह जानकारी साझा करते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) के प्रवक्ता ने बताया कि यह मामला प्रोफेसर कॉलोनी चीका, जिला कैथल, हरियाणा के एक निवासी द्वारा मुख्यमंत्री के भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन पोर्टल पर दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर दर्ज किया गया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता के रिश्तेदार ने जिला पटियाला में जमीन खरीदी थी। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी नरेश कुमार वसीका नवीस ने शिकायतकर्ता के रिश्तेदार की जमीन की रजिस्ट्री कराने के बदले 15,000 रुपये रिश्वत ली।

रिश्वत मांगने की बातचीत रिकॉर्ड
आरोपी वसीका नवीस ने रिश्वत लेते समय तहसीलदार के ड्राइवर और पटवारी को मौके पर बुलाया। इसके बाद तहसीलदार ने उसकी रजिस्ट्री दर्ज कर दी थी। गौरतलब है कि शिकायतकर्ता ने रिश्वत मांगने की पूरी बातचीत रिकॉर्ड कर ली थी।
इस संबंध में उक्त आरोपी के विरुद्ध विजीलेंस ब्यूरो पुलिस स्टेशन पटियाला में भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत केस दर्ज किया गया है और मामले की आगे जांच जारी है।











