डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर नगर निगम (Jalandhar Municipal Corporation) के सहायक हेल्थ अफसर डा. श्री कृष्ण शर्मा को सरकार ने बहाल करते हुए नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि को एक जांच कमेटी बनाने का आदेश जारी किया है। यह कमेटी यह जांच करेगी कि सहायक सेहत अधिकारी डा. श्रीकृष्ण शर्मा को जो डेटा मुहैया करवाया गया था, उसके लिए जिम्मेदार कौन है? फिलहाल डा. श्रीकृष्ण शर्मा को बहाल करते हुए नगर निगम जालंधर में फिर से काम सौंपा गया है।
जालंधर (Jalandhar) नगर निगम (Municipal Corporation) के सहायक सेहत अधिकारी डा. श्रीकृष्ण शर्मा को एनजीटी के आदेश पर सरकार ने सस्पैंड कर दिया था। आरोप था कि डा. श्रीकृष्ण शर्मा ने एनजीटी को एक मामले में गलत आंकड़े पेश किए। जिसके चलते एनजीटी ने सरकार को संबंधित अफसरों पर कार्रवाई का आदेश दिया था।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
एनजीटी के आदेश के बाद सरकार ने डा. श्रीकृष्ण शर्मा को सस्पैंड कर दिया था। लेकिन इस केस का पहलू कुछ और ही था। नगर निगम जालंधर के कमिश्नर संदीप ऋषि ने स्थानीय निकाय विभाग के सैक्रेटरी को डा. श्रीकृष्ण शर्मा को बहाल करने के लिए पत्र लिखा। कमिश्नर ने पत्र में लिखा कि इस मामले में डा. श्रीकृष्ण शर्मा की भूमिका नहीं है, बल्कि डेटा मुहैया करवाने वाले कर्मचारी या किसी अन्य मुलाजिम की हो सकती है।
सैक्रेटरी को लिखा गया पत्र
नगर निगम के कमिश्नर संदीप ऋषि ने सैक्रेटरी को पत्र में लिखा है कि इस मामले में एक जांच कमेटी गठित की गई है। ये कमेटी ये जांच करेगी कि असल में गलत आंकड़ा मुहैया करवाने के पीछे किस कर्मचारी का हाथ है। इस संबंध में डा. श्रीकृष्ण शर्मा ने अपने तरफ से नगर निगम के कमिश्नर और स्थानीय निकाय विभाग को अपना लिखित पक्ष में सौंपा था। इसके बाद सरकार ने डा. श्रीकृष्ण शर्मा को बहाल कर दिया।











