डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab Weather Update: पंजाब में 11 मई से मौसम में फिर बदलाव आने वाला है। मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, 10 मई से पंजाब में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय रहेगा, जिसके प्रभाव से राज्य में तेज हवाओं के साथ बारिश की संभावना है।
तेज हवाओं की रफ्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। मौसम विभाग (IMD) ने अगले चार दिनों के लिए पंजाब में येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान तापमान में गिरावट के संकेत हैं और अधिकतम तापमान में 4 से 5 डिग्री तक कमी आ सकती है।
पंजाब का मौसम शुष्क
बता दे कि फिलहाल पंजाब का मौसम शुष्क बना हुआ है। शुक्रवार को तापमान में 0.8 डिग्री की मामूली वृद्धि दर्ज की गई थी। वर्तमान में पंजाब का तापमान सामान्य से 5 डिग्री कम है। बठिंडा में अधिकतम तापमान 38.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
न्यूनतम तापमान में खास बदलाव नहीं हुआ और यह सामान्य के करीब बना हुआ है। रूपनगर में न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विशेषज्ञों ने लोगों से चेतावनी दी है कि तेज हवाओं और बारिश के दौरान सावधानी बरतें और बाहर निकलते समय सुरक्षित रहें।









