Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Sunday, May 10
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - हरियाणा - Haryana: हरियाणा में नगर निगम और पंचायत चुनाव, मतदान के लिए उत्साह, 13 मई को आएगा निकायों का परिणाम

    Haryana: हरियाणा में नगर निगम और पंचायत चुनाव, मतदान के लिए उत्साह, 13 मई को आएगा निकायों का परिणाम

    Daily SamvadBy Daily Samvad10 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Haryana: हरियाणा में नगर निगम और पंचायत चुनाव, मतदान के लिए उत्साह, 13 मई को आएगा निकायों का परिणाम
    Elections
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, चंडीगढ़। Haryana Municipal Election: हरियाणा में 7 नगर निकायों के आम चुनाव और पंचायती राज संस्थाओं के 528 पदों पर उपचुनाव के लिए रविवार सुबह 8 बजे से मतदान शुरू हो गया। वोटिंग शाम 6 बजे तक चलेगी। राज्य के कई जिलों में मतदाताओं में उत्साह देखने को मिला।

    हालांकि रेवाड़ी के एक मतदान केंद्र पर तकनीकी खराबी के कारण मतदान निर्धारित समय से देर से शुरू हुआ, जिससे कुछ देर तक मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। हरियाणा (Haryana) के इन जगहों पर मतदान शांतिपूर्वक जारी है।

    ईवीएम के जरिए मतदान

    नगर निकाय और पंचायत चुनाव में इस बार ईवीएम के जरिए मतदान कराया जा रहा है, लेकिन वीवीपैट मशीनों का इस्तेमाल नहीं किया जा रहा। वहीं सोनीपत के बूथ नंबर-61 पर एक बुजुर्ग महिला मतदान केंद्र के बाहर गिर गईं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    परिजनों ने आरोप लगाया कि वहां व्हीलचेयर की व्यवस्था नहीं थी, जिसके चलते उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र तक लाना पड़ा। घटना के बाद प्रशासन की व्यवस्थाओं पर सवाल भी उठे।

    इन जगहों पर वोटिंग

    राज्य में नगर निगम चुनाव पंचकूला, अंबाला और सोनीपत में हो रहे हैं, जबकि रेवाड़ी में नगर परिषद तथा उकलाना, धारूहेड़ा और सांपला में नगर पालिका चुनाव कराए जा रहे हैं। इसके अलावा 2 जिला परिषद सदस्य, 12 ब्लॉक समिति सदस्य, 29 सरपंच और 485 पंच पदों के लिए भी मतदान हो रहा है।

    सोनीपत समेत कई मतदान केंद्रों पर सुबह 6 बजे मॉक पोल की प्रक्रिया पूरी की गई, जिसमें सभी राजनीतिक दलों के एजेंटों को बुलाया गया। पंचायत उपचुनाव के नतीजे आज ही घोषित किए जाएंगे, जबकि नगर निकाय चुनावों का परिणाम 13 मई को जारी होगा।



















    Related posts:

    1. Haryana News: सरकार दहेज प्रथा के खिलाफ चलाएगी राज्यव्यापी जागरूकता अभियान
    2. Haryana Weather News: हरियाणा में मौसम ने बदला मिजाज, कई जिलों में बारिश और तेज हवाओं के आसार
    3. Haryana News: मानेसर में विकास और साफ-सफाई पर जोर, मंत्री राव नरबीर सिंह ने दिए सख्त निर्देश
    4. Haryana News: हरियाणा में गेहूं खरीद के लिए व्यापक इंतजाम, किसानों को राहत
    ambala Dharuhera EVM Haryana Election Haryana News Municipal Election Panchayat Election Panchkula Rewari Sampala Sonipat Uklana Voting अंबाला ईवीएम उकलाना धारूहेड़ा नगर निकाय चुनाव पंचकूला पंचायत चुनाव मतदान रेवाड़ी सांपला सोनीपत हरियाणा चुनाव हरियाणा समाचार
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: ‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का किया धन्यवाद-भगवंत मान
    Next Article Haryana: पांच IAS अधिकारियों से अब CBI करेगी पूछताछ, ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Punjab News: पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ED को मिली 7 दिन की रिमांड

    10 May, 2026

    Haryana: पांच IAS अधिकारियों से अब CBI करेगी पूछताछ, ब्यूरोक्रेसी में मचा हड़कंप

    10 May, 2026

    Punjab News: ‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का किया धन्यवाद-भगवंत मान

    9 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    हरियाणा

    Haryana: हरियाणा में नगर निगम और पंचायत चुनाव, मतदान के लिए उत्साह, 13 मई को आएगा निकायों का परिणाम

    By Daily Samvad10 May, 20260

    Punjab News: ‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का किया धन्यवाद-भगवंत मान

    Jalandhar News: ईडी अगर एक्शन न ले तो पंजाबियों के खून-पसीने की गाढ़ी कमाई पर AAP डाका डालती रहेगी- सुशील रिंकू 

    UP News: अयोध्या में स्थापित हुआ जल जीवन मिशन का प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मिशन को मिल रहे प्रशिक्षित कारीगर

    UP News: स्वस्थ मां, सुपोषित बचपन की मजबूत नींव बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.