डेली संवाद, नकोदर। Jalandhar News: जालंधर के Nakodar के तहत आने वाले Noormahal में शनिवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में पूर्व सरपंच पाल चंद के बेटे गुरप्रीत कुमार की मौत हो गई। हादसा करीब 1:30 बजे चीमा चौक के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार महिंद्रा मैक्स ने स्कूटर सवार गुरप्रीत को टक्कर मार दी।
जालंधर पुलिस (Jalandhar Police) के अनुसार, गुरप्रीत कुमार अपने स्कूटर पर किसी काम से जा रहे थे। इसी दौरान महिंद्रा मैक्स के चालक हरदेव सिंह निवासी गांव धोतियां, तहसील तरनतारन ने कथित लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें टक्कर मार दी।
इलाके में अफरा-तफरी मच गई
टक्कर इतनी जोरदार थी कि गुरप्रीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनका स्कूटर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। नूरमहल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू की।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
जांच अधिकारी एएसआई सुभाष चंदर ने बताया कि आरोपी चालक हरदेव सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरी घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसमें हादसे का दृश्य साफ दिखाई दे रहा है।









