Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube WhatsApp
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Monday, May 11
    Daily Samvad
    • लेटेस्ट खबरें
    • देश
    • दुनिया
    • राज्य
      • पंजाब
      • हरियाणा
      • हिमाचल प्रदेश
      • जम्मू-कश्मीर
      • दिल्ली
      • उत्तर प्रदेश
      • उत्तराखंड
    • राजनीति
    • बिज़नेस
    • एजुकेशन
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • नॉलेज
    • मनोरंजन
    • लाइफस्टाइल
    • सेहत
    • धर्म
    Daily Samvad
    Home - उत्तर प्रदेश - UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय

    Daily SamvadBy Daily Samvad10 May, 20260
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    UP Cabinet Expansion: योगी आदित्यनाथ की कैबिनेट में 6 नए चेहरे शामिल, डेली संवाद पर पढ़िए नए मंत्रियों का पूरा परिचय
    UP Cabinet Expansion
    Share
    Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    WhatsApp Group Join Now
    WhatsApp Channel Join Now

    डेली संवाद, लखनऊ। UP Cabinet Expansion: उत्तर प्रदेश के मंत्रिमंडल विस्तार का लंबा इंतजार रविवार को खत्म हो गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) की टीम में 6 नए चेहरे शामिल हुए और दो मंत्रियों को प्रमोशन का तोहफा मिला। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।

    उत्तर प्रदेश (UP) की योगी कैबिनेट (Yogi Cabinet) में शामिल होने वाले मंत्रियों और प्रोन्नति पाने वालों में भूपेन्द्र चौधरी, मनोज पांडेय, कृष्णा पासवान, हंसराज विश्वकर्मा, सुरेन्द्र दिलेर, कैलाश राजपूत, सोमेंद्र तोमर व अजीत सिंह पाल हैं। इन सभी के बारे में नीचे विस्तार से पढ़िए।

    भूपेन्द्र चौधरी

    वह भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष हैं। उन्हीं की नेतृत्व में प्रदेश ने भाजपा ने वर्ष 2024 का लोकसभा चुनाव लड़ा था। दिसंबर में पंकज चौधरी के प्रदेश अध्यक्ष बनने के बाद से ही उन्हें मंत्री बनाये जाने की संभावना जतायी जा रही थी। वह पहले भी योगी सरकार ने पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं।

    यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

    जाट समाज से आने वाले भूपेन्द्र चौधरी की अपने समाज में पकड़ होने के साथ ही सर्व समाज में स्वीकार्य नेता माना जाता है। उन्हें मंत्री पद देकर भाजपा ने पूर्व प्रदेश अध्यक्षों को मंत्री बनाने की परम्परा का निवर्हन करने के साथ जाट समाज को पाले में रखने का प्रयास किया है।

    मनोज पांडेय

    ऊंचाहार विधानसभा सीट से लगातार तीसरी बार विधायक हैं। वह तीनों बार समाजवादी पार्टी के टिकट पर विधायक निर्वाचित हुए। सपा में ब्राह्मण समाज का बड़ा चेहरा माने जाते थे।

    भाजपा ने भी उन्हें ब्राह्णणों के नुमाइंदे और राज्य सभा चुनाव में पार्टी से बगावत कर भाजपा प्रत्याशी को समर्थन देने के पुरस्कार के रूप में मंत्रिमंडल में स्थान दिया है। मनोज पांडेय ने छात्र राजनीति से ही मुख्य धारा की राजनीति में प्रवेश किया।

    कृष्णा पासवान

    फतेहपुर की खागा सुरक्षित सीट से चौथी बार विधायक हैं और पासी समाज के प्रमुख चेहरों में शामिल हैं। भाजपा में बूथ अध्यक्ष से लेकर फतेहपुर की जिलाध्यक्ष, कानपुर क्षेत्र की संयोजक, प्रदेश उपाध्यक्ष और अनुसूचित मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री भी रही हैं।

    दो बार जिला पंचायत सदस्य भी रह चुकी हैं। महिला सशक्तीकरण के चेहरे के रूप में उनको मंत्रिमंडल में स्थान मिला है। उनके मंत्री बनने से योगी सरकार में पासी समाज कर प्रतिनिधित्व भी हो गया। 2024 के लोकसभा चुनाव में पासी समाज के वोटों का बड़ा हिस्सा भाजपा से छिटककर समाज वादी पार्टी की तरफ चला गया था।

    हंसराज विश्वकर्मा

    विधान परिषद सदस्य हैं और वाराणसी में 10 साल तक भाजपा के जिलाध्यक्ष रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के चुनाव में उनकी अहम भूमिका रही है। इन्हें भाजपा संगठन के चेहरे तौर पर मंत्रिमंडल में शामिल किया जा सकता है।

    सुरेंद्र दिलेर

    राजनीतिक परिवार से आते हैं। वर्ष 2024 के उपचुनाव में सुरेंद्र दिलेर पहली बार खैर से विधायक निर्वाचित हुए थे। वाल्मीकि समाज से आने वाले दिलेर ने सपा प्रत्याशी डा. चारु कैन को 38 हजार 393 मतों के अंतर से पराजित किया था।

    सुरेंद्र के दादा किशन लाल दिलेर छह बार विधायक चार बार सांसद रहे। उनके पिता राजवीर सिंह दिलेर भाजपा से एक बार सांसद व एक बार विधायक रह चुके हैं। गौरतलब है कि मौजूदा योगी मंत्रिमंडल में वाल्मीकि समाज से कोई मंत्री नहीं है।

    कैलाश राजपूत

    कन्नौज जिले की तिर्वा सीट से विधायक हैं। छात्र राजनीति से उन्होंने मुख्य धारा की राजनीति में प्रवेश किया। वर्ष 1996 में पहली बार भाजपा के टिकट पर विधायक बने। मगर, वर्ष 2007 बसपा में चले गये। इसी वर्ष बसपा के टिकट पर दूसरी बार विधायक बन गये। लेकिन बसपा से उनका मोह भंग हो गया। भाजपा में वापस आये।

    वर्ष 2017 और वर्ष 2022 में भाजपा के टिकट पर विधायक बने। लोध जाति से ताल्लुक रखने वाला कैलाश राजपूत की अपनी समाज पर इतनी गहरी पकड़ है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में इन्होने तिर्वा विधानसभा में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव को 14 हजार से अधिक मतों से पीछे कर दिया, यही अंतर डिंपल यादव की हार का कारण बन गया।

    भाजपा ने कैलाश राजपूत को राज्यमंत्री बनाकर लोध समाज को पाले में रखने के साथ सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव को उनके संसदीय क्षेत्र कन्नौज में घेरने का प्रयास किया है।

    सोमेन्द्र तोमर

    अखिल भारतीय विध्यार्थी परिषद से राजनीति शुरू की। मेरठ दक्षिण से विधायक हैं। कबड्डी के खिलाड़ी रहे सोमेन्द्र तोमर ने इसी खेल से राजनीति का कैचिंग दांव सीखा। जिनकी जाति गूर्जर समाज के बीच गहरी बनाई।

    भाजपा के संगठन को मजबूत करने में भी इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है। लिहाजा इन्हें स्वतंत्र प्रभार का राज्यमंत्री बनाकर सरकार ने पश्चिमी यूपी के गुर्जर समाज को साधने की विपक्षी मुहिम कुंद करने का प्रयास किया।

    अजीत सिंह पाल

    कानपुर देहात की सिकंदरा विधानसभा सीट से दूसरी बार विधायक हैं। वह ओबीसी में अति पिछड़ी पाल जाति से आते हैं। यूपी में इस समाज की दो फीसद आबादी है, जो राजनीतिक रूप से जागरूक है, लेकिन राजनीतिक हिस्सेदारी में अभी काफी पीछे है।

    अजीत सिंह पाल के पिता मथुरापाल भी विधायक रहे हैं। उन्हें पाल समाज का प्रभावशाली नेता माना जाता था। अजीत को पिता की राजनीतिक विरासत को प्रभावशाली ढंग से बढाने वाला माना जाता है। उनको स्वतंत्र प्रभार देकर पाल जाति को पाले में बनाये रखने का प्रयास किया है।



















    Related posts:

    1. Bihar: बिहार मंत्रीमंडल का विस्तार, CM सम्राट ने गृह विभाग अपने पास रखा, नीतीश के बेटे निशांत को स्वास्थ्य विभाग
    2. Punjab News: पंजाब के 700 किसानों की मौत के लिए भाजपा जिम्मेदार, केंद्र सरकार रोज पंजाब विरोधी फैसले ले रही: मुख्यमंत्री
    3. UP News: स्वस्थ मां, सुपोषित बचपन की मजबूत नींव बन रहे आंगनवाड़ी केंद्र
    4. UP News: अयोध्या में स्थापित हुआ जल जीवन मिशन का प्रदेश का पहला स्किल डेवलपमेंट सेंटर, मिशन को मिल रहे प्रशिक्षित कारीगर
    Ajit Singh Pal Bhupendra Chaudhary BJP Cabinet Ministers Hansraj Vishwakarma Kailash Rajput Krishna Paswan Lucknow News Manoj Pandey Political News Somendra Tomar Surendra Diler UP Cabinet Expansion UP News Uttar Pradesh Politics Yogi Adityanath अजीत सिंह पाल उत्तर प्रदेश राजनीति कृष्णा पासवान कैलाश राजपूत भाजपा भूपेन्द्र चौधरी मंत्रिमंडल विस्तार मनोज पांडेय यूपी न्यूज़ योगी आदित्यनाथ योगी कैबिनेट विस्तार राजनीतिक खबरें लखनऊ समाचार सुरेंद्र दिलेर सोमेन्द्र तोमर हंसराज विश्वकर्मा
    Share. Facebook Twitter Email Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous ArticlePunjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल
    Next Article Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत
    Daily Samvad
    • Website
    • Facebook
    • X (Twitter)
    • Instagram

    Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com

    Related Posts

    Blast in Punjab: “पैसे दो वरना मौत तय”- धमकी के बाद कांग्रेस नेता के घर पर धमाका, इलाके में फैली दहशत

    10 May, 2026

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    10 May, 2026

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    10 May, 2026
    Advertisement
    Haryana Govt Ad
    Haryana Govt Ad
    पंजाब

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ लाई रंग, पंजाब ने केरल को पछाड़कर अग्रणी स्थान किया हासिल

    By Mansi Jaiswal10 May, 20260

    Punjab News: कांग्रेस के काउंसलर और कई नेताओं ने थामा भाजपा का दामन

    Punjab News: स्कूली शिक्षा में पंजाब ने केरल को पछाड़ा, नीति आयोग की रिपोर्ट में भारत का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाला राज्य बना: हरजोत सिंह बैंस

    Punjab News: AAP विधायक से बहस पड़ी भारी, ASI पर गिरी सस्पेंशन की गाज; जाने पूरा मामला

    Punjab News: भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने किडनी स्टोन और शुगर से जूझ रही महिला को दी बड़ी राहत

    राज्य की खबरें
    • पंजाब
    • हरियाणा
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • जम्मू-कश्मीर
    • उत्तराखंड
    • हिमाचल प्रदेश
    अन्य खबरें
    • एजुकेशन
    • खेल
    • मनोरंजन
    • बिज़नेस
    • धर्म
    • लाइफस्टाइल
    महत्वपूर्ण लिंक
    • About Us
    • Contact Us
    • Code of ethics
    • Disclaimer
    • Terms and Conditions
    • Privacy Policy
    • Editorial Policy & Corrections Policy
    • Fact-Checking Policy
    © 2026 Daily Samvad. Designed by iTree Network Solutions +91-8699235413.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.