Sexual Harassment Case: यौन शोषण के आरोप में SDM गिरफ्तार, गन प्वाइंट पर करवाता था अपने प्राईवेट पार्ट का मसाज

Daily Samvad
3 Min Read
sexsual harasment
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 395 शब्द|📅 09 Nov 2024

डेली संवाद, चंडीगढ़। Sexual Harassment Case: एक अधिकारी इतना रंगीन मिजाज निकला कि वह मसाज के लिए निजी व्यक्ति को तैनात कर लिया। इसके बाद अधिकारी मसाज करने वाले को गन प्वाइंट (Gun Point) पर लेकर अपने प्राईवेट पार्ट (Private Part) का मसाज भी करवाता रहा। मामले का खुलासा तब हुआ, जब उक्त अधिकारी मसाज के बाद व्यक्ति का यौन शोषण भी करने लगा।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

मामला हरियाणा (Haryana) का है। हरियाणा में HCS अधिकारी कुलभूषण बंसल को पुलिस ने हिसार से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने सिविल अस्पताल में बंसल का मेडिकल कराया है। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया।

Sexual Harassment Case: यौन शोषण के आरोप में SDM गिरफ्तार, गन प्वाइंट पर करवाता था अपने प्राईवेट पार्ट का मसाज
gun

गन पॉइंट पर प्राइवेट पार्ट का मसाज

कुलभूषण बंसल पर दलित व्यक्ति ने यौन शोषण के आरोप लगाए थे। व्यक्ति का आरोप था कि अधिकारी ने गन पॉइंट पर उससे प्राइवेट पार्ट पर मसाज कराई। उसने SC आयोग, CM विंडो, पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश को लिखित शिकायत भेजकर अधिकारी पर कार्रवाई की मांग की थी।

जिसके बाद हांसी में SDM पद पर तैनात कुलभूषण बंसल को 7 नवंबर को सस्पेंड कर दिया गया। साथ ही हिसार के सिविल लाइन में उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया गया। एक दिन पहले शुक्रवार को पुलिस ने कोर्ट में पीड़ित के बयान दर्ज कराए।

Sexual Harassment Case: यौन शोषण के आरोप में SDM गिरफ्तार, गन प्वाइंट पर करवाता था अपने प्राईवेट पार्ट का मसाज

यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए

इसके बाद पुलिस ने हांसी में बंसल के घर पहुंचकर जांच की। पीड़ित के बयान और सबूतों के आधार पर आज DSP सुनील कुमार ने बंसल की गिरफ्तारी की। हांसी में SDM के पद पर तैनात रहे HCS अधिकारी कुलभूषण बंसल पर दलित समाज के व्यक्ति ने यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।

पीड़ित ने बताया कि वह मसाज करने का काम करता है। आरोपी अधिकारी ने मसाज करवाने के बहाने प्राइवेट पार्ट में मसाज करवाई और विरोध करने पर पिस्तौल से डराया। पीड़ित ने एक वीडियो भी उच्च अधिकारियों को भेजा है, जिसमें अधिकारी उसके साथ गलत काम करता हुआ दिख रहा है।

Sexual Harassment Case: यौन शोषण के आरोप में SDM गिरफ्तार, गन प्वाइंट पर करवाता था अपने प्राईवेट पार्ट का मसाज

सीआईडी से करवाई गई जांच

पीड़ित ने शिकायत में कहा कि विरोध करने पर अधिकारी उसे नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी भी देता है। इस कारण वह काफी परेशान हो चुका है। हरियाणा सरकार इस मामले में एक्टिव हो गई है और इस पूरे मामले की रिपोर्ट गुप्तचर विभाग के माध्यम से मंगवाई। इसके बाद यह कार्रवाई की गई।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *