Crime News: पंजाब में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, 3 की मौत

Muskaan Dogra
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 255 शब्द|📅 09 Nov 2024

डेली संवाद, होशियारपुर। Crime News: पंजाब (Punjab) के जिला होशियारपुर से इस समय की बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर है कि होशियारपुर में दो गुटों में खूनी झड़प देखने को मिली है। इस झड़प में 3 लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

मिली जानकारी के मुताबिक होशियारपुर में गढ़शंकर के गांव मोरवाली उस समय दहशत फैल गई जब दो गुटों में दो गुटों में झड़प हो गई। दोनों ओर से चले धारदार हथियार और फायरिंग में तीन लोगों की मौत हो गई, वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप में घायल हो गया।

Crime News: पंजाब में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, 3 की मौत

बताया जा रहा है कि गांव मोरावाली में गुरप्रीत सिंह अपने साथियों के साथ एक राजनीतिक पार्टी की रैली में जाने के घर से निकला था और जैसे ही वह अपने घर से सौ मीटर की दूरी पर गए तो उनकी मनप्रीत सिंह उर्फ मनी के घर के बाहर झड़प हो गई।

Crime News: पंजाब में पुरानी रंजिश को लेकर दो गुटों में खूनी झड़प, 3 की मौत

जिसके बाद गुरप्रीत सिंह ने मनप्रीत सिंह की हवेली में घुसकर मनप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह, सुखतियार सिंह उर्फ सुख्खा पुत्र जगतार सिंह और शरणदीप सिंह पुत्र सुखजिंदर सिंह पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिसके बाद गुरप्रीत सिंह के साथी वहां से फरार हो गए।

इसके बाद लोगों ने गंभीर रुप से घायल हुए मनप्रीत सिंह, सुखतियार सिंह और दीप सिंह युवकों को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने तीनों को मृतक करार दे दिया। वहीं गुट का गुरप्रीत सिंह उर्फ गोपी इस झड़प में घायल हो गया है।

















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *