Punjab News: नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े 3 व्यक्ति काबू ; 10 किलो हेरोइन, ICE और पिस्तौल बरामद

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़/फिरोजपुर। Punjab News: पंजाब को सुरक्षित राज्य बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे अभियान के दौरान बड़ी सफलता हासिल करते हुए फिरोजपुर पुलिस ने दो अलग-अलग खुफिया अभियानों के तहत नशा तस्करी गतिविधियों में शामिल तीन मुख्य आरोपियों को 10.125 किलोग्राम हेरोइन, 2 किलोग्राम आई.सी.ई. (मेथामफेटामाइन) और एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल सहित गिरफ्तार कर बड़े नशा तस्करी नेटवर्क का पर्दाफाश किया है।

यह जानकारी पुलिस महानिदेशक पंजाब (Punjab) गौरव यादव ने आज यहां दी। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान ओम उर्फ ओमी (23) निवासी गांव लेली वाला (फिरोजपुर), अनीकेत कुमार (22) और सुमित (23) दोनों निवासी शांति नगर (फिरोजपुर) के रूप में हुई है। नशीले पदार्थों की बरामदगी के अलावा पुलिस टीमों ने उनका हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (पीबी05 यू 9776) भी जब्त किया है।

Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav
Director General of Police (DGP) Punjab Gaurav Yadav

हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की

डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान दोनों नेटवर्कों में एक संगठित ड्रग सप्लाई चेन की संलिप्तता का खुलासा हुआ है। उन्होंने कहा कि पुलिस टीमें दोनों नेटवर्कों के स्रोतों, डिलीवरी स्थानों और अन्य सदस्यों की पहचान के लिए आगे-पीछे के लिंक स्थापित कर रही हैं।

यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा

पहले ऑपरेशन संबंधी जानकारी साझा करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि सीआईए स्टाफ के प्रभारी इंस्पेक्टर मोहित धवन के नेतृत्व वाली टीम ने पुख्ता सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए खाई फेमे के से गांव हबीब के रोड पर एक ईंट-भट्ठे के पास ओम उर्फ ओमी को हिरासत में लिया और तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.125 किलोग्राम हेरोइन की बड़ी खेप बरामद की।

आगे की जांच जारी

दूसरे ऑपरेशन के बारे में जानकारी देते हुए एसएसपी भूपिंदर सिंह सिद्धू ने बताया कि थाना आरिफ के के एसएचओ इंस्पेक्टर बलराज सिंह के नेतृत्व वाली टीम को पुख्ता सूचना मिली थी कि अनीकेत कुमार और सुमित कुमार, जो सिंथेटिक ड्रग्स और अवैध हथियारों की तस्करी करते हैं, मोटरसाइकिल पर मल्लांवाला की ओर से फिरोजपुर रोड की तरफ नशे की खेप पहुंचाने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सूचना पर तुरंत कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने दोनों को हिरासत में लिया और उनके कब्जे से 2 किलो आई.सी.ई. ड्रग तथा एक .30 बोर तुर्की निर्मित पिस्तौल बरामद की।

उन्होंने बताया कि आगे की जांच जारी है और आने वाले दिनों में और गिरफ्तारियों तथा बरामदगियों की संभावना है। इस संबंध में दो अलग-अलग मामले — एफआईआर नंबर 183 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 के तहत थाना सदर फिरोजपुर में तथा एफआईआर नंबर 62 दिनांक 19.05.2026 को एनडीपीएस एक्ट की धारा 22-सी और आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत थाना आरिफ के में दर्ज किए गए हैं।



















Leave a Comment