डेली संवाद, चंडीगढ़। Summer Vacations: भारत में इस समय भयानक गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग ने 25 मई से 2 जून तक भीषण गर्मी की लहर चलने की भविष्यवाणी की गई है।
इसके चलते उत्तर भारत भर में अत्यधिक गर्मी (हीटवेव), गर्म हवाओं और स्वास्थ्य संबंधी जोखिमों के बारे में चेतावनी जारी की गई है। इसी बीच स्कूलों में छुट्टियों (Holidays) के संबंध में एक महत्वपूर्ण अपडेट सामने आया है।
बच्चों को बड़ी राहत
इस बीच, सरकार ने बच्चों को बड़ी राहत दी है। चंडीगढ़ और हरियाणा में छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं। चंडीगढ़ में लगातार बढ़ती गर्मी और लू के खतरे को देखते हुए प्रशासन ने स्कूली बच्चों के लिए एक बड़ा फैसला लिया है।
यह भी पढ़ें: Japnoor Travels के सतनाम सिंह पर 45 लाख रुपए ठगी का आरोप, किसानों ने दफ्तर घेरा
चंडीगढ़ प्रशासन के शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेशों के अनुसार, सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में 23 मई, 2026 से 30 जून, 2026 तक गर्मी की छुट्टियां रहेगी।
वहीं हरियाणा के स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियां 25 मई से शुरू होंगी। पहले ये छुट्टियां 1 जून से लागू होनी थीं। मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में यह निर्णय लिया गया। मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट को देखते हुए, सरकार ने स्कूलों को समय से पहले बंद करने का निर्णय लिया।








