Petrol-Diesel Price: हफ्ते के पहले दिन जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जाने अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Muskaan Dogra
2 Min Read
Petrol-Diesel Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Petrol-Diesel Price: सप्‍ताह के पहले ही दिन देशभर में जारी पेट्रोल और डीजल की खुदरा कीमतों में बदलाव दिख रहा है। यूपी के शहरों में आज तेल सस्‍ता हुआ तो बिहार में उछाल आया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ग्‍लोबल मार्केट में भी कच्‍चे तेल की कीमतों में आज तेजी दिख रही, जिसका असर घरेलू बाजार में खुदरा कीमतों पर दिखा। सरकारी तेल कंपनियों ने आज भी दिल्‍ली-मुंबई जैसे देश के महानगरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

Petrol-Diesel Price
Petrol-Diesel Price

सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, यूपी के गाजियाबाद जिले में पेट्रोल 12 पैसे सस्‍ता होकर 94.53 रुपये लीटर बिक रहा है। डीजल भी 14 पैसे गिरा और 87.71 रुपये लीटर पहुंच गया है। राजधानी लखनऊ में पेट्रोल 12 पैसे गिरकर 94.57 रुपये और डीजल 14 पैसे गिरकर 87.67 रुपये लीटर हो गया है।

बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 8 पैसे गिरकर 105.61 रुपये लीटर हो गया तो डीजल 7 पैसे सस्‍ता होकर 92.44 रुपये लीटर बिक रहा है। कच्‍चे तेल की बात करें तो बीते 24 घंटे में इसकी कीमतों में भी थोड़ी तेजी दिख रही है. ब्रेंट क्रूड का भाव चढ़कर 73.88 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया है।

महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम

  • दिल्ली में पेट्रोल 94.72 रुपये और डीजल 87.62 रुपये प्रति लीटर
  • मुंबई में पेट्रोल 103.44 रुपये और डीजल 89.97 रुपये प्रति लीटर
  • चेन्नई में पेट्रोल 100.76 रुपये और डीजल 92.35 रुपये प्रति लीटर
  • कोलकाता में पेट्रोल 104.95 रुपये और डीजल 91.76 रुपये प्रति लीटर
















Share This Article
Follow:
मुस्कान डोगरा, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। वे क्राइम, राजनीति और लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 4 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने हरियाणा के महर्षि दयानंद युनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *