Punjab News: AIP ड्यूटी मीट में पंजाब पुलिस की बेहतरीन उपलब्धियां दर्ज; एक रजत और दो कांस्य पदक जीते

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Police registered excellent performance in All India Police Duty Meet
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब के डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) गौरव यादव (DGP Gaurav Yadav) ने आज लखनऊ, उत्तर प्रदेश में आयोजित 67वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट 2023-24, जो फरवरी 2024 में आयोजित हुई थी, के दौरान पंजाब पुलिस (Punjab Police) टीम की शानदार उपलब्धियों के लिए समर्पित बधाई दी।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

पंजाब पुलिस की टीमों ने विभिन्न श्रेणियों में एक रजत और दो कांस्य पदक प्राप्त कर इस मीट में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया। इसमें कांस्टेबल मनप्रीत कौर ने “साइंटिफिक एड्स टू इन्वेस्टिगेशन” श्रेणी में पुलिस ऑब्जरवेशन में रजत पदक, इंस्पेक्टर मोहित धवन ने इसी श्रेणी में मेडिको-लीगल टेस्ट में कांस्य पदक और कांस्टेबल रुपिंदर सिंह व नारकोटिक स्निफर डॉग ‘बिंगो’ ने कांस्य पदक जीता।

Punjab Police won one silver and two bronze medals
Punjab Police won one silver and two bronze medals

सभी विजेताओं को सम्मानित किया

डीजीपी गौरव यादव ने इन सभी विजेताओं को उनकी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विशेष डीजीपी डिस्क और नकद इनाम से सम्मानित किया। इस अवसर पर उनके साथ पंजाब पुलिस अकादमी की निदेशक अनीता पुंज, एसएसपी खन्ना अश्विनी गोटियाल, और स्टाफ अधिकारी दर्पण आहलूवालिया भी उपस्थित थे।

Punjab Police registered excellent performance in All India Police Duty Meet

डीजीपी गौरव यादव ने अपने एक्स हैंडल (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में कहा कि इन पुलिस टीमों ने पंजाब पुलिस के लिए सम्मान अर्जित किया और उत्कृष्टता का एक उच्च मानक स्थापित किया है। इन पुलिस टीमों की प्रतिबद्धता और समर्पण पूरी फोर्स को प्रेरित करते हैं और उनकी कर्तव्य परायणता को और भी मजबूत करते हैं।

30 से अधिक बलों ने भाग लिया

उल्लेखनीय है कि ऑल इंडिया पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा लखनऊ में रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) के तहत 67वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट आयोजित की गई थी, जिसमें राज्य पुलिस और अर्धसैनिक बलों सहित 30 से अधिक बलों ने भाग लिया।

Punjab Police registered excellent performance in All India Police Duty Meet

इस आयोजन का उद्देश्य अपराधों की वैज्ञानिक जांच के लिए पुलिस अधिकारियों के बीच उत्कृष्टता और सहयोग को प्रोत्साहित करना था। गौरतलब है कि इस मीट में पी.पी.ए. फिल्लौर के टीम मैनेजर डॉ. जसविंदर सिंह की निगरानी में पुलिस टीमों ने भाग लिया।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *