Punjab News: डॉ. रवजोत सिंह ने विकास कार्यों को तेजी से पूरा करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

Daily Samvad
4 Min Read
Dr. Ravjot Singh directed the officers to complete the development works expeditiously
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: स्थानीय निकाय मंत्री डॉ. रवजोत सिंह (Dr. Ravjot Singh) ने खाद्य और नागरिक आपूर्ति मंत्री लाल चंद कटारूचक (Lal Chand Kataruchakk), स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. बलबीर सिंह की उपस्थिति में पटियाला, जालंधर और अमृतसर के नगर निगम कमिश्नरों।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

पटियाला, मोहाली, जालंधर, अमृतसर, पठानकोट और तरनतारन के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर; और रजासांसी, नरोट जैमल सिंह, खेमकरण, तरनतारन, सनौर, देवीगढ़, घनौर, घग्गा, भादसों, घड़ूआं, गोराया, शहकोट, भोगपुर और बिलगा के नगर परिषद व नगर पंचायत अधिकारियों के साथ बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में चल रहे विकास परियोजनाओं को तेजी से पूरा किया जाए।

जल्द करवाई जाए

बैठक की शुरुआत में डॉ. रवजोत सिंह ने विभिन्न योजनाओं जैसे स्वच्छ भारत मिशन, अमरुत मिशन (AMRUT Mission), 15वें वित्त आयोग आदि योजनाओं के तहत चल रही परियोजनाओं की वर्तमान स्थिति के बारे में जानकारी ली और निर्देश दिया कि विकास कार्यों में उच्च स्तर की गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए।

Dr. Ravjot Singh directed the officers to complete the development works expeditiouslyDr. Ravjot Singh directed the officers to complete the development works expeditiously

कैबिनेट मंत्री ने कहा कि जिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का डीपीआर कार्य पूरा हो चुका है, उनके टेंडर जल्द से जल्द जारी कर काम शुरू किया जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के साथ समन्वय कर सीवरेज और वाटर ट्रीटमेंट प्लांट के लिए पंचायत भूमि की पहचान जल्द करवाई जाए।

भूमि दर सुनिश्चित की जाए

यदि कहीं पंचायत भूमि उपलब्ध न हो, तो जिला प्रशासन से तालमेल करके निजी भूमि का चयन कर, सरकारी दिशा-निर्देशों के अनुसार भूमि दर सुनिश्चित की जाए।

कैबिनेट मंत्री ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान का सपना है कि राज्य के शहरों को कचरा मुक्त किया जाए। इसलिए उन्होंने क्षेत्रीय अधिकारियों से कहा कि कहीं भी कचरे के ढेर नहीं होने चाहिए। इसके लिए डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण और उचित निपटान पर विशेष ध्यान दिया जाए।

Dr. Ravjot Singh directed the officers to complete the development works expeditiously

सफाई सुनिश्चित की जाए

स्थानीय निकाय मंत्री ने अधिकारियों को कहा कि प्रतिदिन अपने क्षेत्र में सफाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि सीवरेज की सफाई भी समय-समय पर आवश्यकतानुसार करवाई जाए, ताकि सीवरेज का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर सड़कों और गलियों में न आए।

इसके अलावा, शहरवासियों को पीने का स्वच्छ पानी उपलब्ध कराया जाए। स्ट्रीट लाइट्स को चालू हालत में रखना और तालाबों की सफाई व सौंदर्यीकरण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए।

डॉ. रवजोत सिंह ने कहा कि विकास कार्यों के लिए सरकार के पास फंड की कोई कमी नहीं है। इसलिए, यदि किसी शहरी स्थानीय इकाई को अन्य कार्यों के लिए फंड की आवश्यकता हो, तो उसकी पूरी प्रस्तावना तैयार करके मुख्य कार्यालय को भेजी जाए।

अवसर पर ये रहें उपस्थित

इस अवसर पर बैठक में विधायकों में एस.एस. आहलूवालिया, गुरदेव सिंह मान, गुरलाल घनौर, अजीत पाल सिंह कोहली, डॉ. चरनजीत सिंह, इंदरजीत कौर मान, रमन अरोड़ा, जीवन जोत कौर, दलबीर सिंह टोंग के अलावा स्थानीय निकाय विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव तेजवीर सिंह, विभाग के निदेशक गुरप्रीत सिंह खैहरा, पी.एम.आई.डी.सी. के सीईओ दीप्ति उप्पल, विभाग के अन्य अधिकारी और आम आदमी पार्टी के हल्का इंचार्ज विशेष रूप से बैठक में उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *