Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: आज 14 नवंबर 2024 तारीख है, गुरुवार  (Thursday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 14 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातक पिकनिक पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य शुरू करेंगे। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आप किसी विवाद में फस सकते हैं। कोई विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आप किसी मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं। इन्हीं बातों को लेकर अपने मित्रों या रिश्तेदारों से वाद-विवाद हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको हानि उठानी पड़ेगी। आर्थिक स्थिति में गिरावट महसूस होगी। परिवार में अपनों से मनमुटाव की स्थिति बनेगी। किसी अपने का दुखद समाचार आज प्राप्त होगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आपको अपनों के विरोध का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में अपने साथियों से धोखा उठाना पड़ सकता है। कोई नया कार्य शुरू न करें। किसी अपरिचित व्यक्ति को उधार न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में अपनों से मतभेद बढ़ेंगे। पत्नी से विवाद हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य में लाभ महसूस करेंगे। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। कोई नया वाहन आदि आज न लें। नया कार्य शुरू न करें। परिवार में मतभेद की स्थिति पर वाद-विवाद से दूर रहें। वाणी पर संयम रखें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है, जिससे लाभ होगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। परिवार में सभी आपका सम्मान करेंगे। आप अपने परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कोई नया मकान वाहन खरीद सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: इन राशियों के लोगों को मिल सकती है खुशखबरी, परिवार के साथ करेंगे इंज्वाय, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें विरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *