Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 15 November 2024: आज 15 नवंबर 2024 तारीख है, शुक्रवार (Friday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी शुक्रवार 15 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

आज कुछ राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

दिन अच्छा रहेगा। किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें। मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं। आज कोई नया वाहन भी खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। किसी यात्रा आदि पर जाने के लिए सोच सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

अपने स्वास्थ्य के कारण आज कुछ परेशान रह सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण शारीरिक थकावट व मानसिक तनाव हो सकता है। कार्यक्षेत्र में आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। रोजगार के नए अवसर प्राप्त होंगे। साथी से मतभेद दूर होंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज आपको न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी, जिससे समाज में आपको खोया हुआ सम्मान प्राप्त होगा। व्यापार में बड़ी डील कर सकते है, जिसे आगामी समय में लाभ मिलेगा। परिवार के लोगों से मतभेद दूर होंगे। साथ ही किसी यात्रा आदि पर जा सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। व्यवसाय में कोई बड़ी डील कर सकते हैं, जिस कारण बैंक आदि से बड़ा लोन आदि कराने के लिए भागदौड़ करना पड़ सकता है। दिन अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। विरोधी परास्त होंगे। परिवार में चल रहा विवाद खत्म होगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। मौसम के हिसाब से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। साथ ही कार्यक्षेत्र में आपको अपने लोगों का सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। प्रॉपर्टी आदि में निवेश करने के लिए समय अच्छा है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज आज आप किसी बड़े कार्य की योजना पर काम कर सकते हैं, जिसमें आपके सहयोगियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा, लेकिन कोई भी बड़ा लेनदेन आज न करें नहीं, तो नुकसान उठाना पड़ सकता है। व्यापार में विरोधी वर्ग से बचकर रहें। परिवार में संपत्ति आदि के विवाद में मनमुटाव की स्थिति निर्मित होगी।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज आप कुछ घरेलू समस्याओं से परेशान रहेंगे, जिस कारण मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर अपना ख्याल रखें। बाहर खानपान से बचें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। व्यवसाय में बड़ा लेनदेन सोच-विचार कर करें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज आप किसी विशिष्ट कार्य के लिए अपने सहयोगियों के साथ बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। व्यवसाय में रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज कुछ सामाजिक विवाद के कारण आप अपने ऊपर दबाव महसूस कर सकते हैं। गलती न होने पर भी आपके ऊपर आरोप लगाया जा सकता है। सावधान और सतर्क रहें। विरोधियों से व्यवसाय में बड़ा उलटफेर करना आपको नुकसान पहुंचा सकता है। समय को देखकर शांत रहें। पत्नी के स्वास्थ्य बिगड़ने से आप आर्थिक समस्या परेशान हो सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। रुका हुआ काम पूरा हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। साथ ही किसी नए काम की योजना बन सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण खराब हो सकता है, लेकिन व्यापार में आपको बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। इसके साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। साथ ही आपका मान सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: मान-सम्मान में होगी वृद्धि, रोजगार के नए अवसर होंगे प्राप्त; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। दोस्तों से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *