Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: आज 16 नवंबर 2024 तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी शनिवार 16 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए उतार-चढ़ाव रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कुछ राशि के जातकों को व्यापार में लाभ प्राप्त होगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से विवाद हो सकता है।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग हैं। व्यापार में आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। किसी बात को लेकर परिवार में मतभेद की स्थिति निर्मित होगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों का योग है। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। साथ ही कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन कुछ परेशानियों से भरा रहेगा। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। कोई झूठा आरोप आप पर लग सकता है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आज आप कमजोरी महसूस करेंगे। मन में चिंता बनी रहेगी। व्यापार-व्यवसाय में परिवर्तन करना आज आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। साथ ही मन अशांत रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप किसी अपने के व्यवहार के कारण परेशान हो सकते हैं। किसी संबंधी से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। पत्नी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर से आप धोखा खा सकते हैं। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। इसके साथ ही वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपके साथी आपका साथ छोड़ सकते हैं। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। जीवनसाथी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। आज अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य व दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज आप न्यायालय पक्ष के किसी विवाद में उलझ सकते हैं। कार्य की अधिकता के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आपका मन उदास रहेगा। व्यापार में हानि के योग बनेंगे। आपका साथी आपको धोखा दे सकता है। परिवार में मानसिक मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी बरतें।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। बहुत दिनों से जिस कार्य के लिए आप प्रयास कर रहे हैं। उस कार्य में सफलता मिलेगी। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया मकान वाहन आदि आज आप खरीद सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ यह समय आनंद से बीतेगा। मान-सम्मान बढ़ेगा। पत्नी से मतभेद हो सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा रहेगा। व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार में आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार में किसी धार्मिक कार्य का आयोजन होगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: आज कारोबार में होगा लाभ, घर से मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। आज कोई बड़ा डिसीजन ले सकते हैं, जिसका लाभ आपको भविष्य में दिखाई पड़ेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें। व्यापार में बड़ा लाभ प्राप्त होगा। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *