Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 17 November 2024: आज 17 नवंबर 2024 तारीख है और रविवार (Sunday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी रविवार 17 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए खुशहाल रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक सहयोग मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातकों का परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने का प्लान बन सकता है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आप अपने को स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आज आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना निश्चित है। व्यापार-व्यवसाय में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको आज अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। आपका पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठाना पड़ सकती है। नया कार्य शुरू न करें। यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं है। कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण है। कोई बड़ा निर्णय कार्यक्षेत्र में आज आप ले सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी, परंतु कार्यक्षेत्र में अपने मित्रों सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आज का दिन आपके लिए सफलतादायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज उसमें आपको सफलता मिलती दिखेगी। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। कुछ नए पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज का दिन भागदौड़ से भरा रह सकता है। कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन होने से आपको काम के चलते बाहर जाना पड़ सकता है। यात्रा आदि में सावधानी बरतें। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी व्यक्ति विशेष से झगड़ा हो सकता है। व्यापार में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज का दिन वाहन आदि का प्रयोग या लंबी यात्रा पर आप जाएं, तो संभलकर करें। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक चिंता बनी। रहेगी व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का साथ छोड़ने से आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है। परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी का विवाद बन सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आप चाहे तो कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, जिसमें आपको कुछ लोगों का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, जिससे आपको कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। साथ ही आपको परिवार में मान सम्मान मिलेगा। कोई पुराना विवाद आज खत्म हो सकता है, जिस कारण मन प्रसन्न रहेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आप कोई नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं,तो आज आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। परिवार में आप धार्मिक यात्रा आदि पर परिवार के साथ जा सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आपके लिए कोई दुखद समाचार मिल सकता है। परिवार या मित्रों में आप किसी अपने को आज खो सकते हैं, जिस कारण मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन आज न करें। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम न उठाएं। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें। वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: व्यापार में मिलेगा आर्थिक सहयोगा, परिवार के साथ जा सकते हैं घूमने

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको आज कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में पत्नी और बच्चों से चल रहा मतभेद दूर होगा।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *