Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: आज 18 नवंबर 2024 तारीख है और सोमवार (Monday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 18 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

आज कुछ राशि के जातकों को कोई बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। वहीं, कई राशि के जातक आज कारोबार में निवेश करने की प्लानिंग कर सकते हैं। वहीं, कुछ राशि के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका भागदौड़ से भरा रहेगा। व्यर्थ के कार्य में आप उलझे रहेंगे। आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ेंगे। संपत्ति विवाद उभर कर सामने आएगा। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज के दिन स्वास्थ्य में आप गिरावट महसूस करेंगे। किसी विशेष बात को लेकर आप आज मानसिक तौर से परेशान रह सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया कार्य आज शुरू न करें, नहीं तो व्यापार में कोई बड़ा जोखिम उठाना पड़ सकता है। परिवार में पत्नी से मतभेद हो सकते हैं। भाई भतीजे से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज के दिन आप अपने परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्यों के योग बनेंगे। कोई नया वाहन मकान आदि आजकल में ले सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहने वाला है। आप किसी विशेष कार्य को लेकर बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। व्यापार-व्यवसाय में आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई बड़ा डिसीजन आज परिवार के हित में आप ले सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर से धोखा मिल सकता है। कोई नया कार्य शुरू करना चाहते हैं, उसमें व्यवधान आएगा। परिवार में लोग आपके विरोध में आ सकते हैं। पुत्र भाई से मतभेद बढ़ सकता है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मिलना होगा। आपके स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। परिवार के साथ संबंध मधुर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। कोई नया कार्य पार्टनरशिप में शुरू कर सकते हैं। पत्नी बच्चों के साथ आज आपका समय अच्छा बीतने वाला है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए सफलता से भरा रहेगा। नौकरी का प्रयास कर रहे हैं, तो आज सफल होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य में लाभ होगा। आप कोई नया वाहन मकान खरीद सकते हैं। वाद-विवाद से दूर रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। पारिवारिक समस्याओं के कारण मन अशांत रह सकता है। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों के कारण कोई बड़ा काम आपके हाथ से निकल सकता है। व्यापार में घाटा उठाना पड़ सकता है। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनेगी। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें। पत्नी से मतभेद बन सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज आपका दिन परेशानियों से भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी अपने की अप्रिय समाचार सुनने को मिलेगा। व्यापार में हानि उठानी पड़ सकती है। लंबी यात्रा आदि पर जाएं, तो वाहन आदि का उपयोग संभलकर करें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। न्यायालय पक्ष में विजय प्राप्त होगी। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मित्रों और संबंधियों का आर्थिक रूप से पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा। परिवार में संबंधियों के साथ समय अच्छा निकलेगा। कोई धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार में मांगलिक कार्यों के बन रहें है योग, वाद-विवाद से रहें दूर; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आप कोई नया कार्य शुरू करेंगे। किसी विशेष व्यक्ति के आगमन से मन प्रसन्न रहेगा। माता-पिता परिवार के साथ आप किसी बड़े कार्य की योजना बना सकते हैं। साथ ही परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीदने के योग बनेंगे।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *