Punjab News: पंजाब पुलिस का एक्शन, उपचुनाव के दौरान उम्मीदवार के करीबी गिरफ्तार

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 298 शब्द|📅 20 Nov 2024

डेली संवाद, बरनाला। Punjab News: पंजाब में आज 4 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव (By Poll) के लिए वोटिंग हो रहे है। वही बरनाला पुलिस (Barnala Police) ने उपचुनाव के दौरान नशा और पैसे बांटने की शिकायतों पर सख्ती करते हुए एक पार्टी के उम्मीदवार के करीबी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

इस दौरान पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार कर उनके पास से 7,58,500 रुपये की नकदी और एक पिस्तौल बरामद की है। डी.एस.पी. सतबीर सिंह बैंस ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों में हरिंदर सिंह निवासी बठिंडा, लखबीर सिंह निवासी बरनाला और बब्बू सिंह निवासी बरनाला शामिल हैं।

Punjab News: पंजाब पुलिस का एक्शन, उपचुनाव के दौरान उम्मीदवार के करीबी गिरफ्तार

अकाली दल से जुड़े कुछ लोगों के…

पुलिस को हरिंदर सिंह के पास से एक सूची भी मिली है जिसमें शिरोमणि अकाली दल बादल से जुड़े कुछ लोगों के नाम और फोन नंबर हैं। DSP सतबीर सिंह ने बताया कि पुलिस द्वारा जब्त किए गए पैसे का इस्तेमाल कथित तौर पर चुनाव के दौरान वोट खरीदने के लिए किया जाना था।

गिरफ्तार किए गए हरिंदर सिंह के शिरोमणि अकाली दल अमृतसर से संबंधित होने की पुष्टि की गई है। पुलिस इस मामले को गहराई से खंगाल रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि यह रकम कहां से आई थी और किस तरह इस्तेमाल की जानी थी।

Punjab News: पंजाब पुलिस का एक्शन, उपचुनाव के दौरान उम्मीदवार के करीबी गिरफ्तार

निगरानी और सुरक्षा पर दें ध्यान

बरनाला पुलिस ने चुनाव कानून की पालना करवाने के लिए नशे और पैसे के उपयोग पर निगरानी तेज कर दी है। पुलिस ने लोगों को भी अपील की है कि अगर किसी भी अनैतिक गतिविधि की जानकारी मिलती है तो वे इसकी सूचना दें। पुलिस की इस कार्रवाई से साबित होता है कि वह चुनाव को सही तरीके से करवाने के लिए प्रतिबद्ध है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *