Punjab News: पंजाब में चली ताबड़तोड़ गोलियां, मामला दर्ज

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, मोगा। Punjab News: पंजाब के मोगा (Moga) से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, मोगा के रहने वाले आरोपी को कल देहरादून से गिरफ्तार कर मोगा लाया गया था। आज मोगा की एम.पी. बस्ती में आरोपी ने अपनी पिस्तौल से पुलिस (Police) पर 2 फायर (Fire) कर दिए।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई करते हुए फायर किए जिसमें 1 गोली आरोपी के बाएं पैर में पर लगी और पुलिस ने आरोपी को मौके से काबू कर लिया। उसे इलाज के लिए मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इसके बाद उसे फरीदकोट रेफर कर दिया गया। इस आरोपी पर पहले भी 17 मामले दर्ज हैं।

Firing

17 मामले दर्ज

इस संबंध में जानकारी देते हुए मोगा के SSP अजय गांधी ने बताया कि मोगा के रहने वाले सुनील कुमार बाबा जिस पर पहले भी 17 मामले दर्ज हैं। उसने 2 भाइयों पर हमला किया था और फिर वहां से फरार हो गया था।

कल मोगा पुलिस ने उसे देहरादून से गिरफ्तार किया था और उसके बताने पर आज उसे बरामदगी के लिए MP बस्ती लाया गया था। उसने वहां 2 पिस्तौल निकाल कर पुलिस पर फायर कर दिए और भागने की कोशिश की।

पुलिस द्वारा 2 जवाबी फायर किए गए, जिससे सुनील कुमार के पैर पर गोली लगी और उसे काबू कर लिया गया। इलास के लिए उसे मोगा के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *