Punjab News: विजिलेंस ब्यूरो ने रिश्वत लेते JE को रंगे हाथों पकड़ा

Daily Samvad
2 Min Read
BRIBE
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजिलेंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने सूबे में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही मुहिम के दौरान आज पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) सब डिवीजन काहनूवान, जिला गुरदासपुर में तैनात रविंदर कुमार को 30,000 रुपये की रिश्वत (Bribe) लेते रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

इस संबंध में जानकारी देते हुए राज्य विजिलेंस ब्यूरो के प्रवक्ता ने बताया कि उपरोक्त आरोपी को गुरदासपुर के गांव सठियाली के निवासी सरूप सिंह द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

PSPCL JE caught red handed by Vigilance Bureau while taking bribe
PSPCL JE caught red handed by Vigilance Bureau while taking bribe

बिजली मीटर लगाने के बदले रिश्वत की मांग

उन्होंने आगे बताया कि शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ब्यूरो को संपर्क कर आरोप लगाया है कि उसने अपने घर के पास पाइप फैक्ट्री बना रखी है पर उपरोक्त आरोपी ने वाणिज्यिक बिजली मीटर लगाने के बदले रिश्वत के तौर पर 30,000 रुपये की मांग की है।

प्रवक्ता ने बताया कि इस शिकायत की पड़ताल के बाद विजिलेंस ब्यूरो यूनिट ने जाल बिछाया, जिसके दौरान आरोपी को दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में शिकायतकर्ता से 30,000 रुपये की रिश्वत लेते हुये रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ जारी

उन्होंने बताया कि उपरोक्त आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार रोकथाम कानून के तहत विजिलेंस ब्यूरो के थाना अमृतसर रेंज में मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने आगे बताया कि आरोपी को जल्द ही अदालत में पेश किया जाएगा और अन्य पूछताछ जारी है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *