Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 23 November 2024: आज 23 नवंबर 2024 की तारीख है, शनिवार (Saturday) का दिन है। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 23 नवंबर का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक भूमि की खरीदारी कर सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातक आज नवीन कार्य की शुरुआत कर सकते हैं। कई जातक कारोबार या शेयर मार्केट में निवेश करने की भी सोच सकते हैं। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज का दिन आपका सामान्य रहने वाला है। स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा। आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन का उपयोग संभाल कर करें। मित्रों से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार में आज आपसे किसी का विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से भरा रहेगा। आपका मन अशांत रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील हाथ से निकल सकती है। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। पत्नी से मतभेद हो सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं, तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। आज रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। व्यापार को लेकर आप लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जिसमें सफलता प्राप्त होगी। पैतृक संपत्ति में हिस्सा मिलने के योग हैं। बाहर का खाना खाने से बचें अन्यथा मौसमी बीमारी की चपेट में आ सकते हैं।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज के दिन आप किसी विवाद में फस सकते हैं। किसी विशेष कार्य में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। वाहन चलाने में सावधानी बरतें। पैतृक संपत्ति को लेकर परिवार में मतभेद बढ़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आपका मन अशांत रहेगा। कोई अज्ञात भय मन में बना रहेगा। परिवार में किसी अपने का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। किसी अपने के व्यवहार से आप परेशान हो सकते हैं। परिवार में माहौल आप के विपरीत रहेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आप पारिवारिक कलह की वजह से परेशान नजर आयेंगे। पुराना कोई विवाद फिर से आपके सामने आ सकता है। आप अपने किसी परिचित को खो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आपको कोई नया डिसीजन अभी सोच विचार कर लेने की जरूरत है। पत्नी से मतभेद बढ़ सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आप किसी अपने के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रहेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य अचानक बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में अपने पार्टनर का आज आपको सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम आज आप शुरू कर सकते हैं। काम में रूकावट जरूर आएगी। वाणी पर संयम रखें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आप मानसिक रूप से परेशान रह सकते हैं। किसी अपने के स्वास्थ्य के कारण आप मानसिक तनाव महसूस करेंगे। साथ ही परिवार में आकस्मिक कोई घटना घट सकती है, जिससे परिवार का माहौल ठीक नहीं रहेगा। परिवार के लोगों के साथ आपके संबंध आज अच्छे रहेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में मित्रों का सहयोग मिलेगा। कोई बड़ा काम कार्यक्षेत्र में आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही बदलते मौसम के कारण स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार या शेयर मार्केट में आज कर सकते हैं निवेश, होगा लाभ

आज आप जिस कार्य के लिए प्रयासरत हैं। वह कार्य आज बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग आपके कार्यक्षेत्र में आपको परेशानी पहुंचा सकते हैं। सहयोगी लोगों से बातचीत हो सकती है। व्यापार में गिरावट महसूस होगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा। परिवार में मतभेद संपत्ति को लेकर हो सकते हैं।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *