Punjab News: पैन कार्ड धारको के लिए जरुरी खबर, जारी हुए नए आदेश

Daily Samvad
3 Min Read
Pan Card
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: पैन कार्ड (Pan Card) धारको के लिए जरुरी खबर सामने आई है। केंद्र सरकार ने पुराने पैन कार्ड को अपग्रेड करने का फैसला किया है। सरकार ने इस प्रोजेक्ट को मंजूरी दे दी है। केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में मौजूदा PAN/TAN 1.0 सिस्टम को अपग्रेड करने के लिए एक नया प्रोजेक्ट PAN 2.0 लॉन्च करने का फैसला किया गया है। यह परियोजना एक ई-गवर्नेंस परियोजना है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

यह योजना सरकार के डिजिटल इंडिया अभियान के तहत शुरू की जाएगी। इसमें QR कोड (QR Code) के जरिए सभी सुविधाएं मिलेंगी। पैन कार्ड आज के समय में एक महत्वपूर्ण दस्तावेज है, ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि क्या नए अपडेट के बाद पुराना पैन मान्य होगा? क्यूआर के क्या फायदे हैं? और PAN कैसे अपडेट करें?

करोड़ों का प्रोजेक्ट

पैन कार्ड में एक यूनिक नंबर होता है, जो हर करदाता के लिए एक जरूरी दस्तावेज है। यह निश्चित रूप से न केवल करदाताओं की पहचान करता है, बल्कि वित्तीय लेनदेन को सुविधाजनक बनाने के लिए भी इसका उपयोग किया जाता है। सरकार के इस फैसले से नई प्रणाली मौजूदा पैन कार्ड को डिजिटल रूप से अपग्रेड करेगी और कर प्रणाली को और अधिक पारदर्शी बनाएगी। कैबिनेट ने इस प्रोजेक्ट को सफल बनाने के लिए 1,435 करोड़ रुपये की मंजूरी दी है।

मोदी सरकार ने PAN 2.0 के नए वर्जन को मंजूरी दे दी है और इसके साथ ही देश के करीब 78 करोड़ लोगों को अब अपना परमानेंट अकाउंट नंबर (PAN) कार्ड बदलना होगा। इस बदलाव का मुख्य उद्देश्य करदाताओं के लिए चीजों को आसान बनाना है। सरकार की मंजूरी के बाद करदाताओं के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या उनका पैन नंबर भी बदल जाएगा और नया कार्ड बनाने की प्रक्रिया क्या होगी।

नए फीचर्स

  • पैन कार्ड तकनीक को उपयोग में आसान बनाने के लिए इसे पूरी तरह से अपग्रेड किया जाएगा।
  • सभी प्रकार के व्यवसायों की पहचान और पंजीकरण की सुविधा के लिए विशेष सुविधाएं जोड़ी जाएंगी।
  • पैन से संबंधित सभी सेवाओं के लिए एक एकीकृत प्लेटफॉर्म बनाया जाएगा, जिससे उपयोगकर्ता अनुभव बेहतर होगा।
  • यूजर डेटा को सुरक्षित रखने के लिए नए PAN कार्ड में सुरक्षा सुविधा भी लगाया जाएगा, ताकि धोखाधड़ी जैसी घटनाओं पर काबू पाया जा सके।
  • पैन कार्ड को अपग्रेडेड वर्जन के लिए आम आदमी को कुछ भी करने की जरूरत नहीं है। कहीं आवेदन करने की जरूरत पड़ेगी और न ही कोई फीस लगेगी। देश के 78 करोड़ लोगों को नए PAN कार्ड जारी किए जा चुके हैं।
  • इन सभी को विभाग की ओर से नया कार्ड भेजा जाएगा।
[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *