Holiday News: पंजाब में इस दिन छुट्टी का ऐलान, स्कूल-कॉलेज और सरकारी संस्थान रहेंगे बंद

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Holiday News: पंजाब में एक और छुट्टी (Holiday) सामने आ रही है। पंजाब में 6 दिसंबर को सार्वजनिक छुट्टी की घोषणा की गई है। इसके चलते राज्य के सभी स्कूल, कॉलेज, सरकारी कार्यालय, बोर्ड, निगम और अन्य संस्थान बंद रहेंगे। 6 दिसंबर को गुरु तेग बहादुर जी (Guru Tegh Bahadur Ji) का शहीदी दिवस है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

इस मौके पर पंजाब में छुट्टी रहने वाली है। पंजाब से पहले चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भी 6 दिसंबर को छुट्टी का ऐलान किया गया था। गुरु तेग बहादुर जी के शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में इस विशेष छुट्टी को पंजाब सरकार ने महत्व देते हुए संशोधित किया है।

सिख धर्म के 9वें गुरु थे

गुरु तेग बहादुर जी सिख धर्म के 9वें गुरु थे। जिन्हें उनके साहस, त्याग और धर्म की रक्षा के लिए याद किया जाता है। गुरु तेग बहादुर का जन्म 1 अप्रैल 1621 को पंजाब के अमृतसर में गुरु हरगोबिंद और माता नानकी के घर हुआ। उनका मूल नाम ‘त्याग मल’ था। लेकिन उनके साहसिक कार्यों और अद्वितीय बलिदान के कारण उन्हें ‘तेग बहादुर’ की उपाधि दी गई। जिसका अर्थ है ‘तेज तलवार के धनी।’

धर्म और मानवता की रक्षा के लिए प्रयास

गुरु तेग बहादुर जी ने अपने जीवन को मानवता, धार्मिक स्वतंत्रता और अन्याय के खिलाफ संघर्ष के लिए समर्पित किया। जब मुगल शासक औरंगजेब ने हिंदू धर्म को समाप्त करने और जबरन धर्मांतरण का अभियान शुरू किया, तो गुरु जी ने इन अत्याचारों के खिलाफ आवाज उठाई।

1675 में, कश्मीरी पंडितों ने गुरु जी से सहायता की अपील की। क्योंकि उन्हें जबरन इस्लाम अपनाने के लिए मजबूर किया जा रहा था। गुरु जी ने उनकी रक्षा का बीड़ा उठाया और मुगल सम्राट औरंगजेब के सामने खड़े हुए थे।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *