Punjab News: आम जनता को बड़ा झटका, महंगे हुए LPG गैस सिलेंडर

Daily Samvad
2 Min Read
LPG Price
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना। Punjab News: दिसंबर के पहले ही दिन आम जनता (Public) को बड़ा झटका लगा है। यानी रोजमर्रा के घरों में इस्तेमाल होने वाली LPG गैस सिलेंडर (LPG Gas Cylinders) आज महंगा हो गया है।

यह भी पढ़ें: भारतीय छात्रों को कनाडा का PR लेना हुआ आसान, ये डॉक्यूमेंट दिलाएगा मदद

1 दिसंबर 2024 से 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की गई है। यानी अब ऑयल मार्केटिंग कंपनियों से यह सिलेंडर 16.50 रुपये महंगा हो गया है। ये नई दरें आज से देशभर में लागू हो गई हैं।

LPG cylinders
LPG cylinders

पहले इतने रुपये में मिलता था

इस दौरान अगर जालंधर की बात करें तो जालंधर में घरेलू (14.2 किलोग्राम) गैस सिलेंडर की कीमत 836 रुपये है, जबकि 19 किलोग्राम कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 1,899 रुपये है। इसके साथ ही घरेलू (5 किलो) गैस सिलेंडर की कीमत 311.50 रुपये है। इसके अलावा दिल्ली में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़कर 1818.50 रुपये हो गई है।

पहले यह 1802 रुपये में मिलता था। कोलकाता में यह पहले के ₹15.5 बढ़कर ₹1927 में मिलेगा पहले इसकी कीमत ₹1911.50 थी। मुंबई में सिलेंडर की कीमत 16.50 रुपये बढ़कर 1754.50 रुपये से 1771 रुपये हो गई है। चेन्नई में सिलेंडर 1980.50 रुपये में उपलब्ध है।

Punjab News: आम जनता को बड़ा झटका, महंगे हुए LPG गैस सिलेंडर

महंगाई का असर

वहीं बता दें कि दूसरी ओर 14.2 किलोग्राम वाले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में यह 803 रुपये और मुंबई में 802.50 रुपये में उपलब्ध है।

हालांकि, कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आम आदमी की जेब पर भी महंगाई का असर पड़ेगा, क्योंकि इस समय शादियों का सीजन चल रहा है, जिसमें इस सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादा होता है।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *