Punjab News: लुधियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों ने किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल, 150 लोग गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, लुधियाना (दीपक गुप्ता)। Punjab News: पंजाब (Punjab) के लुधियाना (Ludhiana) से बड़ी खबर सामने आ रही है। लुधियाना में बुड्डा नाले में फैले प्रदूषण का विरोध करने वालों पर पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया है। कई नेताओं को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया है। इससे माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

विरोध प्रदर्शन के दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर धक्का मुक्की हुई, जिसमें CIA 3 के इंचार्ज नवदीप के सिर पर चोट लग गई। पुलिस ने अब तक 150 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस कमिश्नर कुलदीप चहल मौके पर पहुंच गए हैं। उन्होंने कहा कि माहौल शांतिपूर्ण है। किसी को भी कानून अपने हाथ में नहीं लेने देंगे।

धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल
धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल

टीटू बानिया को हिरासत में ले लिया

पुलिस द्वारा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिए जाने के बाद अन्य प्रदर्शनकारियों ने लुधियाना-फिरोजपुर हाईवे पर जाम लगा दिया है। जहां जहां प्रदर्शनकारी मौजूद है, वहां पर पुलिस प्रशासन ने जैमर लगा दिए हैं, ताकि मोबाइल नेटवर्क ना चल सके।

इससे पहले पुलिस ने लुधियाना के टीटू बानिया को हिरासत में ले लिया है, वहीं फिरोजपुर के रोमन बराड, मोगा के मोहिंदर सिंह, फरीदकोट के भी एक व्यक्ति समेत आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल
धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल

लक्खा सिधना गिरफ्तार

आपको बता दें कि, लक्खा सिधाना ने कुछ दिनों पूर्व बुड्ढा नाला को बंद करने का आह्वान करते हुए आंदोलन करने का ऐलान किया था। वहीं ड्राइंड इंडस्टी से जुडे़ लोगों ने भी आंदोलन करने की बात कही थी। जिस पर आज लक्खा सिधाना और उनके कई साथी बुड्ढा नाला को बंद कराने के लिए पहुंच रहे थे। लक्खा सिधना को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। वहीं जगराओं में उनके साथी सुख जगराओं को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल
धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल

लुधियाना के बुड्डे नाले की सफाई व काले पानी के खिलाफ काला पानी द मोर्चा संस्था का गठन किया गया है, जिसके बैनर तले ही मंगलवार को राजस्थान से 1500 के करीब लोग पंजाब के लुधियाना पहुंच रहे हैं। इन लोगों का कहना है कि लुधियाना के बुड्डा नाले में फैली गंदगी व काला कैमिकल युक्त पानी सतलुज में मिल जाता है और बाद में पानी राजस्थान पहुंचता है, जिसे पीने से राजस्थान के सैकडों लोग बीमार हो चुके हैं।

2000 से ज्यादा पुलिस तैनात

राजस्थान के लोगों द्वारा लुधियाना में धरना प्रदर्शन की खबर के साथ पुलिस प्रशासन की ओर से शहर की सीमाओं पर 2 हजार पुलिस जवानों को तैनात किए गए हैं। वहीं हर पुलिस जवान को हिदायतें भी कर दी हैं कि अगर कोई कानून हाथ में ले तो उससे सख्ती से निपटा जाए।

धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल
धियाना में जमकर बवाल, पुलिस ने किया लाठीचार्ज, लोगों किया पथराव, कई पुलिस मुलाजिम घायल

वहीं, शहर में लगे सारे ट्रीटमेंट प्लाट, सीईटीपी सेंटरो पे भी पुलिस को तैनात कर दिया है। डीसीपी जसकरन सिंह तेजा ने कहा कि किसी को शहर का माहौल खराब नहीं करने देंगे।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *