Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

Daily Samvad
7 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 05 December 2024: आज 05 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है गुरुवार (Thursday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 05 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए बेहद खास रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातक परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। वहीं, कई राशि के जातकों को करियर में विशेष सफलता देखने को मिल सकती है। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मकान या वाहन खरीद सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। किसी प्रिय व्यक्ति से मिलना होगा।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आप स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के वाद-विवाद में आज आप पड़ सकते हैं। परिवार में किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा। आप नया कोई कार्य शुरू कर सकते हैं पर अपने साथियों से सावधान रहें। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी का विवाद परिवार वालों से हो सकता है।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं, तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए कोई खुशखबरी लेकर आएगा। यदि नौकरी के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आपसी मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ी डील समझौता आपके पक्ष में हो सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज का दिन कुछ उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। स्वास्थ्य आपका आज बिगड़ सकता है। किसी न्यायालय पक्ष के कार्य में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। विरोधी सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम आज न उठाएं, नहीं तो नुकसान होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति बनने पर शांत रहें। वाणी पर संयम रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आप किसी कार्य विशेष के लिए बाहर जा सकते हैं। परिवार में किसी अपने परिचित को आप हमेशा के लिए खो सकते हैं। वाहन के प्रयोग में सावधानी बरतें। दुर्घटना बन सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। आपका पार्टनर आपका साथ छोड़ सकता है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से संबंध अच्छे रहेंगे।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आपका दिन बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य आपके पूर्ण होंगे। आप अपने साथी के साथ बाहर घूमने जा सकते हैं। मन प्रसन्न रहेगा। कोई नया कार्य का दायित्व आज आपको प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात होगी।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज का दिन आपके लिए शानदार रहेगा। कोई नया वाहन या मकान खरीद सकते हैं। नए कार्य के विषय में सोच रहे हैं वह कार्य आपका आज शुरू होगा। अपने मित्रों-संबंधियों से लाभ प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार में संबंध मधुर होंगे। मतभेद समाप्त होंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। स्वास्थ्य के कारण आर्थिक स्थिति से आपको जूझना पड़ेगा। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ा रिस्क आज न लें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। व्यापार में घाटा लग सकता है। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर मतभेद की स्थिति निर्मित होगी। पत्नी से अनबन हो सकती है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आप आंतरिक तौर से खुद को परेशान महसूस करेंगे। परिवार और व्यापार को लेकर आज आप चिंतित रहेंगे। आपका कोई पुराना कार्य बिगड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। व्यापार-व्यवसाय में गिरावट महसूस करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। परिवार के लोगों का आपके साथ व्यवहार ठीक नहीं रहेगा। वाणी पर संयम रखें। वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, करियर में मिलेगी सफलता, जाने अपना राशिफल

आज आप का दिन अच्छा रहने वाला है। कोई बड़ी डील या कोई बड़ा काम आज आपको व्यापार-व्यवसाय में प्राप्त होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। किसी नई साझेदारी की शुरुआत हो सकती है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *