Jalandhar News: जालंधर के वार्ड-20 से दीनानाथ प्रधान ने किया चुनावी आगाज, MLA रमन अरोड़ा बोले – दीनानाथ को वोट दें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: पंजाब (Punjab) में नगर निगम चुनाव (Municipal Corporation Election) के ऐलान के बाद आम आदमी पार्टी (AAP) के वर्करों ने चुनाव का बिगुल बजा दिया है। इसी क्रम में वार्ड-20 के AAP के प्रभारी दीनानाथ प्रधान (Dinanath Pradhan) ने रविवार को जय गुरुदेव जी का आशीर्वाद लेकर चुनाव का बिगुल फूंक दिया।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

इस दौरान मीटिंग में विधायक रमन अरोड़ा (Raman Arora) ने कहा कि AAP के दीनानाथ प्रधान को मजबूत बनाएं, जिससे आपके वार्ड का सभी काम बेहतर ढंग से हो सके।

रमन अरोड़ा ने अपील करते हुए कहा कि AAP को मजबूत बनाने के लिए झाडू वाले निशान पर बटन दबाना है। उन्होंने कहा कि पिछले कई साल से दीनानाथ प्रधान वार्ड के लोगों की दिनरात सेवा कर रहे हैं, इसलिए चुनाव में दीनानाथ प्रधान को विजयी बनाएं।

विधायक रमन अरोड़ा का स्वागत

वार्ड-20 के प्रभारी दीनानाथ प्रधान ने विधायक रमन अरोड़ा का स्वागत करते हुए निगम चुनाव के लिए वोट मांगा और कहा कि वे अपने वार्ड को जालंधर शहर से सबसे बेहतर और सुंदर वार्ड बनाएंगे। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में AAP लोगों से किए गए वायदे को पूरा कर रही है।

जालंधर का सबसे सुंदर एरिया बनाएंगे

दीनानाथ प्रधान ने कहा कि वार्ड में हर तरह के विकास काम करवाए जा रहे हैं। पानी, बिजली, सीवरेज, स्ट्रीट लाइट और पार्कों के लिए काम किया गया है, जो काम बचे हुए हैं, उसे इलैक्शन के बाद पूरा किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गुरुनानक पुरा, एकता नगर, भारत नगर, सतनाम नगर, कमल विहार में लगातार विकास काम किया जा रहा है। उन्होंने मीटिंग में आए हुए लोगों का आभार प्रकट किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *