Municipal Corporation Election: जालंधर में ग्रोवर फैमिली की लोकप्रियता से वार्ड-49 की टिकट होल्ड, भाटिया दंपति की धड़कने हुई तेज

Daily Samvad
2 Min Read
Anmol Grovaer ank Kanika Grover
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Municipal Corporation Election: Nagar Nigam Chunav in Punjab: जालंधर में आम आदमी पार्टी में टिकट को लेकर जमकर रस्साकसी हो रही है। एक-एक वार्ड से कई दावेदार होने के कारण AAP अपने उम्मीदवारों के नाम तय नहीं कर पा रहा है। जबकि कई वार्डों की टिकट होल्ड पर रखी गई है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

जानकारी के मुताबिक जालंधर (Jalandhar) वेस्ट हलके के वार्ड-49 में ग्रोवर फैमिली की लोकप्रियता के कारण पूर्व सीनियर डिप्टी मेयर कमलजीत सिंह भाटिया की पत्नी की टिकट फंस गई है। इस वार्ड पर ग्रोवर फैमिली की बहू कनिका ग्रोवर प्रबल दावेदार हैं। ये वही वार्ड है, जहां से पिछले कई साल से ग्रोवर फैमिली लोगों की सेवा करते आ रहे हैं।

Kanika Grover
Kanika Grover

कनिका ग्रोवर टिकट की प्रबल दावेदार

सूत्रों के मुताबिक इस वार्ड से कनिका ग्रोवर टिकट की प्रबल दावेदार है। कनिका ग्रोवर स्व. श्रवण ग्रोवर की बहू है। अनमोल ग्रोवर ने अपनी पत्नी कनिका ग्रोवर के लिए वार्ड-49 के लिए टिकट की दावेदार की थी। क्योंकि वार्ड-37 बीसी रिजर्व हो गया है। इस इलाके के करीब 15 साल से ग्रोवर फैमिली बतौर पार्षद लोगों की सेवा कर रही है।

इसके अलावा आम आदमी पार्टी ने शहर के कई वार्डों पर उम्मीदवारों के नाम होल्ड कर रखा है। ये वे वार्ड हैं जहां से कई दावेदार हैं। इससे चुनाव लड़ने वाले नेताओं की धड़कने बढ़ गई हैं।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *