Punjab News: मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब में टेका मत्था, की ये अरदास

Daily Samvad
2 Min Read
CM Mann paid obeisance at Gurudwara Sri Babaur Sahib

डेली संवाद, नंगल Punjab News: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान (Bhagwant Singh Mann) ने बुधवार को गुरुद्वारा श्री बभौर साहिब (Sri Babaur Sahib) में मत्था टेका और प्रदेश के लोगों की समर्पण भावना से सेवा करने के लिए परमात्मा से आशीर्वाद मांगा।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे खुद को भाग्यशाली समझते हैं कि उन्हें प्रदेश की जनता की सेवा करने का मौका मिला है। इस पवित्र स्थान पर आने का उद्देश्य भी सेवा का अवसर प्रदान करने के लिए परमात्मा का धन्यवाद करना है।

CM Mann paid obeisance at Gurudwara Sri Babaur Sahib

खुशहाली के लिए अरदास की

भगवंत सिंह मान ने समाज के सभी वर्गों की उम्मीदों को पूरा करने के साथ-साथ सर्वांगीण विकास, शांति और आपसी भाईचारे को सुनिश्चित करने के लिए अपनी दृढ़ प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने प्रदेश की तरक्की और जनता की खुशहाली के लिए अरदास की।

मुख्यमंत्री ने पूरे समर्पण के साथ प्रदेश के लोगों की सेवा करने के लिए परमात्मा से बल प्रदान करने की अरदास की। गुरुद्वारा साहिब में नतमस्तक होकर उन्होंने जाति, रंग, नस्ल और धर्म के भेदभाव से मुक्त होकर सद्भावना वाले समाज के निर्माण के लिए अपनी सरकार की दृढ़ प्रतिबद्धता को दोहराया।

सकारात्मकता के स्रोत

भगवंत सिंह मान ने कहा कि महान गुरु साहिबान द्वारा सिखाए गए समाज में प्रेम, भाईचारे और सद्भाव के सिद्धांतों को हर कीमत पर बनाए रखा जाएगा, और यह प्रदेश सरकार की हमेशा पहली प्राथमिकता रहेगी।

मुख्यमंत्री ने ईमानदारी, लगन और समर्पण के साथ पंजाब की जनता की सेवा करने की जिम्मेदारी सौंपने के लिए परमात्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे पवित्र स्थानों के दर्शन करना उनके लिए हमेशा एक विशिष्ट अनुभव होता है, जो दुनियाभर के लाखों लोगों के लिए प्रेरणा और सकारात्मकता के स्रोत हैं।















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *