Canada News: कनाडा में जालंधर की लड़की की मौत, इसी साल गई थी विदेश

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Canada News: कनाडा में दुःखद खबर सामने आ रही है। दरअसल, पंजाब के जालंधर (Jalandhar) की रहने वाली एक लड़की (Girl) की कनाडा में पेड़ के नीचे दबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान 22 वर्षीय रितिका राजपूर के तौर पर हुई है। परिवार बेटी के शव को भारत लाने के लिए राज्य और केंद्र सरकार से गुहार लगा चुका है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

कनाडा में कुछ बच्चे और लोग मिलकर पैसे इकट्ठा कर रहे हैं, जिससे रितिका के शव को भारत भेजा जा सके। रितिका की मां किरण राजपूत ने कहा- हम 2007 में जालंधर आए हैं। तब से वह किराये पर रह रहे हैं। दोनों पति-पत्नी जालंधर में अपना बुटीक चलाते हैं।

File photo of Ritika Rajput.
File photo of Ritika Rajput.

परेशानियां दूर कर सके

छोटी बेटी की नौकरी करती है और बेटा अभी भी पढ़ाई कर रहा है। पारिवारिक समस्याओं को देखते हुए बेटी रितिका को कनाडा भेजा था। जिससे वह कनाडा में पैसे कमाकर परेशानियां दूर कर सके।

रितिका कनाडा में कॉलेज में ऑनलाइन हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट कोर्स कर रही थी। 7 दिसंबर को जेम्स लेक के पास देर रात एक पेड़ गिरने से रितिका की जख्मी हो गई थी। जिसके बाद उनकी मौत हो गई।

died
died

इसी साल गई थी कनाडा

रितिका ने भारत में हॉस्पिटैलिटी का कोर्स भी किया और कनाडा के एक संस्थान में दाखिला भी ले लिया। लोन लेकर रितिका कनाडा गी थी। जहां उसकी मौत हो गई। रितिका के शव को अंतिम संस्कार के लिए पंजाब वापस लाने के लिए कनाडा में स्टूडेंट पैसे जुटा रहे हैं।

रितिका के शव को घर भेजने के लिए पैसे जुटा रहे बॉब हीर ने कहा- वह हमारे साथ किराए पर रह रही थी। शव को जालंधर में उसके परिवार तक पहुंचने में दो और सप्ताह लग सकते हैं।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *