Farmer Protest: जालंधर में रेल रोको आंदोलन, ये ट्रेनें प्रभावित

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Farmer Protest: किसान आंदोलन (Kisan Andolan) के समर्थन में आज पंजाब भर में किसानों द्वारा ट्रेनें रोकी जा रही हैं। दोपहर करीब 12 बजे जारी यह विरोध प्रदर्शन दोपहर 3 बजे तक चलेगा। पंजाब भर में किसानों द्वारा कुल 48 स्थानों को यह प्रदर्शन किया जा रहा है। जालंधर (Jalandhar) में कुल चार स्थानों पर किसानों द्वारा ट्रेनें रोकी जा रही है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

सबसे प्रमुख रेलवे क्रॉसिंग जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन से सटी धन्नोवाली रेलवे क्रॉसिंग पर यह प्रदर्शन किया जा रहा है। यहां रोजाना जम्मू और अमृतसर जाने वाली 100 से ज्यादा ट्रेनें गुजरती हैं। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने 14 दिसंबर को रेल रोको आंदोलन की घोषणा की थी।

Farmer Protest
Farmer Protest

इन जगहों पर भी प्रदर्शन

बता दें कि जालंधर सिटी के साथ साथ कस्बा फिल्लौर, लोहिया खास और गांव ढिलवां के पास भी अलग अलग किसान जत्थेबंदियों द्वारा ट्रेनें रोकी जा रही है।

इन रूटों पर भी 50 से ज्यादा ट्रेनों का रोजाना आवागमन होता है। ऐसे में यात्रियों को काफी परेशानियों का सामान करना पड़ रहा है। पुलिस ने इस सारे घटनाक्रम को देखते हुए सुरक्षा बढ़ा दी है। साथ ही जीआरपी पुलिस को भी अलर्ट किया गया है।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *