Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Aaj Ka Rashifal 21 December 2024: आज 21 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है शनिवार (Saturday)। राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज कुछ राशियों को अपनी कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

तो वहीं कुछ जातकों के लिए आज व्यापार में लाभ के योग बन रहे हैं। आइए, पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों के लिए कैसा रहने वाला है आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव का वाला रहेगा, आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। व्यापार-व्यवसाय में आपको हानि उठाना पड़ सकती हैं। वाहन आदि का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। दोस्तों व संबंधियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए लाभ के नए रास्ते खोलेगी।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज आप भी किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं, वाहन के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद-विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा उठाना पड़ सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में यदि लगाएं तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा, किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील या पार्टनरशिप आज आपको मिल सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा, मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार आदि क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नया मकान खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा, परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं, परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है, स्वास्थ्य ठीक रहेगा। बहुत दिन से जिस कार्य का सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आप कार्य कार्य पूर्ण होगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा, कोई नई कार्ययोजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग साथ मिलेगा, पार्टनर से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाने में सतर्कता रखें, दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम, कार्यक्षेत्र में आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा, आप परिवार के लोगों के साथ बाहर कहीं जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। साथ ही स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आप को बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ कार्य फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी कार्यक्षेत्र में हो सकती है। परिवार में मांगलिक कार्य होंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: बाहर घूमने का बन रहा प्लान, पार्टनर से मतभेद होंगे दूर, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आपका अपने मित्र से पैसों को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। साथ ही स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर आपके हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद बढ़ सकते हैं।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *