डेली संवाद, जालंधर। Municipal Corporation Election: जालंधर (Jalandhar) में सुबह से वोटिंग जारी है। जालंधर में नगर निगम चुनाव के लिए सुबह 7 बजे से मतदान जारी मतदान समाप्त हो गया है। जिला प्रशासन की ओर से कुल 670 मतदान केंद्र बनाए गए थे।
यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर
मतदान शाम 4 बजे तक चला। मतदान केंद्रों पर ही अब काउंटिंग की जा रही है। इस दौरान जालंधर के बस्ती दानिशमंदा से जबरदस्त झड़प की खबर सामने आई है।

दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश
जानकारी के अनुसार भाजपा (BJP) नेता शीतल अंगुराल के भाई राजा अंगुराल (Raja Angural) और आप (AAP) वर्करों के बीच तीखी बहस हुई है। माहौल इतना गरमा गया है कि पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत करने की कोशिश की गई।
वहीं शहर के प्रताप बाग के वार्ड नंबर 26 में उस समय हंगामा हुआ जब पोलिंग स्टेशन पर वोटिंग के दौरान एक व्यक्ति को पुलिस ने हल्का बल का प्रयोग कर बाहर निकाला गया। इसी के साथ पटियाला, अमृतसर में भी गोली चलने व हाथापाई की खबरें सामने आई। पंजाब में नगर निगम के साथ राज्य की 44 नगर कौंसिल और नगर पंचायतों के लिए सुबह 7 बजे से वोटिंग शुरू हुई थी जो अब शाम 4 बजे तक होनी थी।






