Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 23 December 2024: आज 23 दिसंबर 2024 की तारीख है, दिन है सोमवार (Monday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, आज यानी सोमवार 23 दिसंबर का दिन सभी राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में भारतीयों के लिए खास अप्लीकेशन बंद, पंजाबी छात्रों पर पड़ेगा बड़ा असर

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों का किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्लान बन सकता है। वहीं, कुछ राशि के जातकों के घर में मेहमान का आगमन होगा। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आप स्वस्थ महसूस करेंगे। साथ ही आपको कोई विशेष पद या दायित्व कार्यक्षेत्र में मिल सकता है। नौकरी में प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलना तय है। व्यापार में अपनों का आर्थिक सहयोग मिलेगा। आय के नए स्रोत बनेंगे। परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने-फिरने जा सकते हैं।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज का दिन अत्यधिक परिश्रम वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अत्यधिक परिश्रम करना पड़ेगा। इस कारण स्वास्थ्य में कुछ परेशानी उत्पन्न हो सकती है। व्यापार में अपने साझेदारों से सतर्क रहें। आपके साथ धोखा हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। परिवार के साथ संबंध मधुर रखने का प्रयास करें।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आप का दिन परेशानियों से भरा रह सकता है। पुराना कोई विवाद फिर से सामने आ सकता है, जिस कारण आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। आज कार्यक्षेत्र में थोड़ी गिरावट महसूस होगी। नया कार्य शुरू न करें। यदि शेयर मार्केट का काम कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। कोई बड़ा जोखिम न उठाएं। परिवार में मतभेद की स्थिति बनेगी, लेकिन आपका सम्मान बरकरार रहेगा।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप निवेश कर सकते हैं, जिसका असर आपकी लाइफ पर दिखाई पड़ेगा। आर्थिक स्थिति कमजोर रहेगी। परंतु कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का आर्थिक सहयोग मिलेगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। किसी कार्य विशेष के लिए यदि आप सोच रहे हैं, तो आज उसको पूरा करने आपके लिए सफलता दायक रहेगा। न्यायालय पक्ष में यदि कोई विवाद चल रहा है, तो आज आपको सफलता मिलेगी। व्यवसाय में आर्थिक लाभ मिलेगा। पार्टनर के साथ आज आप समझौता कर सकते हैं। साथ ही परिवार में माहौल अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज वाहन आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। मौसम के हिसाब से परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण मानसिक चिंता बनी रहेगी। व्यापार में साथी साथ छोड़ सकते हैं। साथ ही परिवार में कुछ बातों को लेकर पत्नी से विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीदने का प्लान कर सकते हैं। आपको आपके परिवार में मित्रों से सहयोग मिलेगा। नौकरी के लिए यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आपको सफलता मिल सकती है। व्यापार आदि में लाभ प्राप्त होगा। साथ ही परिवार के साथ धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज के दिन आपको अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। काम की अधिकता के रहते मानसिक तनाव और शारीरिक थकावट रहेगी। किसी काम के चलते आपको लंबी यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी अपने के कारण आज आप विवाद में फंस सकते हैं। परिवार से मतभेद उत्पन्न हो सकता है।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आपका मन उदास रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस होगी। व्यवसाय में बड़ा नुकसान आज आपको उठाना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन न करें। इसके साथ ही पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की स्थिति बन सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आप बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन आदि के चलाने में आज आप सावधानी बरतें। परिवार में किसी बात को लेकर आपको मतभेद का सामना करना पड़ सकता है। व्यापार में पुराने साथियों से आपको धोखा मिल सकता है। कार्यक्षेत्र में रुकावट आएगी। बनता हुआ कार्य बिगड़ सकता है।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट महसूस हो सकती है। मौसम के चलते अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर नियंत्रण रखें। आज आप व्यापार-व्यवसाय में बड़ा जोखिम ना उठाएं। साथ ही किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। इसके साथ ही शेयर मार्केट आदि में बड़ा निवेश न करें और वाहन आदि का उपयोग ध्यान से करें।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: घर में आएंगे मेहमान, पार्टनर के साथ घूमने का बना सकते हैं प्लान, जाने राशिफल

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। कोई नया बड़ा कार्य आपको मिल सकता है। बड़ी डील पार्टनरशिप आज आप कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। कार्य विशेष के लिए लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। साथ ही परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद न करें।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *