Punjab News: रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों काबू

Daily Samvad
2 Min Read
रिश्वतखोर जूनियर इंजीनियर 10 हजार घूस लेते रंगे हाथों काबू
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: पंजाब विजीलैंस ब्यूरो (Punjab Vigilance Bureau) ने राज्य में भ्रष्टाचार विरोधी मुहिम के दौरान आज गुरदासपुर (Gurdaspur) जिले के सब-डिवीजन कादियां में पंजाब स्टेट पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (PSPCL) के कार्यालय में तैनात जूनियर इंजीनियर (JE) जतिंदर सिंह को 10,000 रुपये रिश्वत मांगने और लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

आज यहां जानकारी देते हुए राज्य विजीलैंस ब्यूरो के सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि उक्त आरोपी को कादियां के मोहल्ला तरखाणवाली के निवासी कश्मीर सिंह द्वारा दर्ज करवाई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार किया गया है।

BRIBE
BRIBE

बिजली कनेक्शन के लिए मांगी घूस

उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने विजीलैंस ब्यूरो से संपर्क कर आरोप लगाया कि उक्त आरोपी ने उसकी बहू के नए बन रहे घर के लिए अस्थायी घरेलू बिजली कनेक्शन देने के बदले 10,000 रुपये की रिश्वत मांगी थी।

प्रवक्ता ने आगे बताया कि शिकायत की प्रारंभिक जांच के बाद विजीलैंस ब्यूरो की एक टीम ने जाल बिछाया, जिसके दौरान उक्त आरोपी को दो सरकारी गवाहों की उपस्थिति में शिकायतकर्ता से 10,000 रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया गया।

punjab-vigilance Bureau
punjab-vigilance Bureau

अमृतसर में एफआईआर दर्ज

उन्होंने आगे कहा कि इस संबंध में उक्त आरोपी के खिलाफ विजीलैंस ब्यूरो थाना, रेंज अमृतसर में भ्रष्टाचार निवारण कानून के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को कल अदालत में पेश किया जाएगा और इस मामले की आगे की जांच विजीलैंस ब्यूरो यूनिट, गुरदासपुर द्वारा की जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *