St Soldier News: बेसहारा बच्चों की मदद के लिए सेंट सोल्जर का चैरिटी शो साँझा प्यार दियां 17 आज

Muskan Dogra
2 Min Read
जानकारी देते हुए चेयरमैन अनिल चोपड़ा ओर वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा

डेली संवाद, जालंधर। St Soldier News: सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशन्स द्वारा पिंगला घर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ठ आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, थैलासीमिया, आखिरी ऊमीद, 1313 हट्टी के बच्चों, बुजुर्गों की आर्थिक रूप से, शिक्षा, मेडिकल, शादियाँ, खाने-पीने में मदद करने के उद्देश्य से हर वर्ष चैरिटी शो करवाया जाता है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इसी परंपरा को आगे बढ़ाते हुए सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा अपने फाउंडेशन डे के अवसर पर सत्राहवा चैरिटी शो सांझां प्यार दियां आज 22 फरवरी को करवाया जा रहा है। जानकारी देते ग्रुप के चेयरमैन, वाईस चेयरपर्सन ने बताया कि संस्था के सभी स्टाफ मेंबर्स द्वारा अपनी एक दिन की सैलरी को डोनेट किया गया, जिससे एकत्रित होने वाली राशि पिंगला घर, अंध विद्यालय, अपाहिज आश्रम, कुष्ट आश्रम, नारी निकेतन, यूनिक होम, आदि संस्थाओं को भेंट की जाएगी।

7. 5 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी

चोपड़ा ने बताया कि इस वर्ष इन संस्थाओं को 7. 5 लाख की कुल चैरिटी भेंट की जाएगी और इसे मिलकर अब तक कुल 1 करोड़ 50 लाख की राशि चैरिटी में दी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि चैरिटी शो का मकसद समाज के उन लोगों के साथ प्यार की साँझ कायम करना है जो किसी ना किसी कारण अपनों से दूर हैं और समाज सेवी संस्थाओं का हिस्सा हैं।

उन्होंने कहा चाहे वह अपने परिवार से दूर हैं पर फिर भी वह हमारे समाज का ऐसा हिस्सा हैं जिससे हम मुंह नहीं मोड़ सकते। उल्लेखनीय है कि सेंट सोल्जर ग्रुप द्वारा आर्थिक तौर पर कमजोर बच्चों को फ्री एजुकेशन, हर माह राशन, फ्री ट्रांसपोर्टेशन दी जा रही है। इसके साथ-साथ आर्थिक रूप से कमजोर पर होनहार योग्य छात्रों के लिए हर वर्ष 3 करोड़ से अधिक मास्टर राज कंवर चोपड़ा स्कालरशिप भी प्रबंध किया गया है।




728

728
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

news website development in jalandhar