Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के NCC कैडेट्स ने ‘C’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया

Daily Samvad
1 Min Read
NCC cadets of St. Soldier Law College brought laurels to the group by receiving 'C' certificate
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के NCC कैडेट्स ने ‘ए’ ग्रेड के साथ ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया। कैडेट्स की इस उपलब्धि पर कॉलेज डायरेक्टर प्रो. एस.सी शर्मा ने कहा कि यह केवल कैडेट्स और ए.एन.ओ श्रीमती नेहा छीना की कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाया है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

कैडेट एस.यू.ओ अमीषा, यू.ओ अंजलि, कैडेट खुशबू, कैडेट वंदना रानी, ​​कैडेट जसप्रीत कौर, कैडेट उमा सैनी, कैडेट प्रभजोत कौर, कैडेट कनिका ठाकुर, कैडेट शानदीप कौर, कैडेट हरमन प्रीत, कैडेट सुनैना शर्मा ने ‘ए’ ग्रेड के साथ सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया।

भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया

कॉलेज डायरेक्टर ने बताया कि सभी कैडेट्स में से एस.यू.ओ. अमीषा ने प्री आर.डी.सी-2, आर्मी अटैचमेंट कैंप में भाग लिया और 3500 रुपये के सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार (2023-2024) के रूप में चुनी गईं।

कैडेट्स की इस उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी को पुरस्कृत किया और भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

[embedyt]https://www.youtube.com/watch?v=1ZQiYQxrxQw&t=50s[/embedyt]














Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *