Punjab News: मोहाली की मोटर मार्केट में बूथ और दुकानें जल्द आवंटित की जाएंगी, कैबिनेट मंत्री ने विधानसभा में दिया भरोसा

Daily Samvad
2 Min Read
Hardeep Singh Mundian
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, चंडीगढ़। Punjab News: ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा एस.ए.एस. नगर के सेक्टर-65 में गांव कम्बाली के नजदीक मोटर मैकेनिकों को दिए जाने वाले बूथों/दुकानों के नंबरों की ड्रॉ प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इस प्रोजेक्ट को रियल एस्टेट रेगुलेटरी अथॉरिटी (रेरा) में पंजीकृत करवाने के लिए गमाडा ने जनवरी 2025 में आवेदन किया था और रेरा से पंजीकरण होने के बाद इन बूथों/दुकानों के आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे। यह पहल अलॉटमेंट प्रक्रिया को सुचारू बनाने और व्यावसायिक स्थलों के आवंटन में पारदर्शिता को विश्वसनीय बनाने हेतु गामाडा के प्रयास का हिस्सा है।

आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे

यह जानकारी आवास निर्माण और शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह मुंडियां (Hardeep Singh Mundian) ने विधानसभा सत्र के दौरान प्रश्नकाल में एक सवाल के जवाब में दी। उन्होंने बताया कि आवंटन पत्र नियामक आवश्यकताओं का पालन करते हुए औपचारिक रूप से रेरा में पंजीकृत होने के बाद जारी किए जाएंगे। यह जानकारी वे विधायक कुलवंत सिंह द्वारा मोहाली में गमाडा द्वारा बनाई गई मोटर मार्केट के आवंटन से संबंधित उठाए गए सवाल के जवाब में दे रहे थे।

मुंडियां ने कहा कि इस परियोजना को रेरा से पंजीकृत करवाने के लिए गमाडा द्वारा आवश्यक प्रक्रिया पूरी की जा रही है और रेरा से पंजीकरण प्राप्त होते ही आवंटन पत्र जारी कर दिए जाएंगे।

















Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *