Mahashivratri: महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार, 2 लाख श्रद्धालुओं की 3 किमी लंबी कतार

Daily Samvad
3 Min Read
महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, वाराणसी (अजय सिंह)। Mahashivratri 2025 LIVE: महाशिवरात्री के पावन अवसर पर बाबा विश्वनाथ (Baba Vishwanath) जी की काशी (Kashi) नगरी बम बम बोल रही है। हाथ में गदा-त्रिशूल। हाथी-घोड़े की सवारी। शरीर पर भस्म और फूलों की माला। हर-हर महादेव का उद्घोष। काशी में कुछ इस अंदाज में 7 शैव अखाड़ों के करीब 10 हजार से ज्यादा नागा साधु बाबा विश्वनाथ का दर्शन करने के लिए पहुंच रहे हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

वाराणसी (Varanasi) में नागा साधुओं के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर (Vishwanath Temple) के रास्ते की बैरिकेडिंग की गई है। लाखों की संख्या में भक्त नागा संतों का आशीर्वाद लेने के लिए रात से ही सड़क किनारे खड़े हुए हैं।

महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार
महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार

अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब

सबसे पहले जूना अखाड़े के नागा संन्यासी मंदिर पहुंचे। आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी अवधेशानंद गिरि भी उनके साथ रहे। नागा साधुओं की पेशवाई में गाड़ियां, ढोल-नगाड़े और अस्त्र-शस्त्र के साथ करतब दिखाते हुए साधु शामिल रहे।

आधी रात से ही करीब 2 लाख भक्त 3km लंबी कतार में लगे हैं। सुबह से अब तक 2.37 लाख भक्त दर्शन कर चुके हैं। तड़के 2:15 बजे बाबा विश्वनाथ की मंगला आरती हुई। उनका दूल्हे की तरह श्रृंगार किया गया।

महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार
महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार

महाशिवरात्रि का संयोग 6 साल बाद

मंगला आरती के दौरान प्रवेश रोकने पर श्रद्धालुओं ने हंगामा कर दिया। उनकी पुलिसकर्मियों से नोकझोंक हो गई। श्रद्धालुओं को समझाकर शांत कराया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट भक्तों के लिए खोल दिए गए।

महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार
महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार

महाकुंभ पर महाशिवरात्रि का यह संयोग 6 साल बाद बना है। इससे पहले, 2019 के कुंभ में ऐसा संयोग बना था, तब 15 लाख श्रद्धालु काशी पहुंचे थे। कुंभ के बाद महाशिवरात्रि की खास बात यह रहती है कि शैव अखाड़े के नागा साधु भी बाबा का दर्शन करने आते हैं।

महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार
महाशिवरात्री पर काशी में पहुंचे 10 हजार नागा, बाबा विश्वनाथ का दूल्हे जैसा श्रृंगार

25 लाख श्रद्धालु करेंगे दर्शन

8 मार्च 2024, यानी पिछले साल शिवरात्रि पर 11 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा के दर्शन किए थे। आज 25 लाख लोगों के पहुंचने का अनुमान है।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *