CM Nitish Kumar: राजस्व मंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा – मैंने अच्छा करने की कोशिश की

Daily Samvad
3 Min Read

डेली संवाद, पटना। CM Nitish Kumar Cabinet Expansion Live: बिहार (Bihar) में 13 महीने के दौरान तीसरी बार मंत्रीमंडल (Nitish Cabinet) का विस्तार किया गया है। इस दौरान एक मंत्री ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया। बुधवार को नीतीश मंत्रिमंडल का विस्तार हुआ। 7 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इनमें से 4 मिथिलांचल इलाके से हैं।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

इन्हें मिलाकर अब मिथिलांचल से 6 मंत्री हो गए हैं। आज मंत्री बनाए गए सभी विधायक भाजपा के हैं। इनमें 3 पिछड़े, 2 अति पिछड़े और 2 सवर्ण समुदाय से हैं। बिहार (Bihar) में एनडीए सरकार का 13 महीने में यह तीसरा विस्तार है। नीतीश सरकार में अब 36 मंत्री हैं। इनमें भाजपा के 21, जेडीयू के 13, बाकी एक हम से और एक निर्दलीय हैं।

Nitish Kumar, CM Bihar
Nitish Kumar, CM Bihar

संजय सरावगी ने शपथ ली

दरभंगा से BJP विधायक संजय सरावगी ने सबसे पहले शपथ ली। इसके बाद सुनील कुमार (बिहार शरीफ), जीवेश मिश्रा (जाले), राजू सिंह (साहेबगंज), मोतिलाल प्रसाद (रीगा), कृष्ण कुमार उर्फ मंटू (अमनौर), विजय मंडल (सिकटी) मंत्री बने। बिहार में कुल 243 सीटें हैं। एनडीए के पास 131 सीटें हैं। इनमें से 40 सीटें मिथिलांचल से हैं।

इसलिए मिथिलांचल को NDA का गढ़ कहा जाता है। मिथिलांचल के 6 जिलों (सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, दरभंगा, मुजफ्फरपुर, वैशाली) में 60 सीटें आती हैं। 2020 के विधानसभा चुनाव में यहां से एनडीए को 40 सीटें मिली थीं। आगामी चुनाव को देखते हुए यहां से 4 विधायक मंत्री बनाए गए हैं। दो पहले से मंत्री हैं।

अच्छा काम करने की कोशिश की

बुधवार सुबह राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल ने इस्तीफे के बाद कहा- ‘BJP में एक व्यक्ति एक पद का फॉर्मूला है, इसलिए मैंने आज मुख्यमंत्री को अपना इस्तीफा सौंप दिया है। कैबिनेट विस्तार होना है। ये मुख्यमंत्री जी का अधिकार है। इसमें जातीय समीकरण का भी ध्यान रखा जाएगा।

‘मैंने राजस्व विभाग में हमेशा अच्छा करने की कोशिश की। भविष्य में भी मेरे बारे में चर्चा चलेगी। राजस्व विभाग में हमने सर्वे का काम शुरू किया था। उस दौरान उथल-पुथल मची हुई थी। हमने फिर भी अपना काम जारी रखा। 14 करोड़ पन्नों को हमने डिजिटल किया।’

Girl in a jacket Girl in a jacket Girl in a jacket
Girl in a jacket Girl in a jacket
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest news
PR In Canada: कनाडा में इन लोगों को जल्द मिलेगी PR, पंजाबियों को होगा बड़ा फायदा Video Viral: कैब ड्राइवर ड्राइविंग छोड़ PUBG में मस्त, सोशल मीडिया पर जमकर वीडियो वायरल Gold-Silver Price: सोने की कीमतों में अचानक उछाल, चांदी भी हुई महंगी Gold Storage Rule: कितना रख सकते घर पर सोना? जानें नियम Orry Booked For Consuming Alcohol: मुश्किल में फंसे इनफ्लुएंसर ओरी, पुलिस ने दर्ज किया मामला Punjab News: SGPC प्रधान हरजिंदर सिंह धामी के इस्तीफे को लेकर बड़ी खबर Punjab News: पंजाब में पुलिस विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 पुलिसकर्मी को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला Sex Racket Busted: घर में चल रहा था देह व्यापार का धंधा, पुलिस की छापेमारी में गिरोह का हुआ भंडाफोड़ Punjab News: पंजाब के युवक की विदेश में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, घर में छाया मातम Punjab News: 25 लाख खर्च कर कनाडा भेजी पत्नी के बदले तेवर, पति लगा रहा मदद की गुहार