Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 06 March 2025: आज गुरुवार (Thursday) है, तारीख है 06 सितंबर 2025। राशिफल के अनुसार, 06 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए खास रहने वाला है। चंद्र देव के राशि परिवर्तन करने से कई राशि के जातकों को मानसिक तनाव से निजात मिलेगी।

यह भी पढ़ें: कनाडा में नई मुसीबत, रद्द होंगे स्टडी और वर्क परमिट, जाने कारण

वहीं, कई राशि के जातकों को शुभ समाचार मिल सकता है। जबकि, कई राशि के जातकों को कारोबार में लाभ मिलेगा। ऐसे में चलिए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। परिवार में किसी आकस्मिक घटना का योग बन सकता है। कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ सकती है। वाहन का उपयोग संभाल कर करें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका अच्छा रहेगा। किसी नए कार्य के शुभारंभ करते हैं। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। मित्रों और संबंधियों का पूरा सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ बाहर जा सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। लाभ के नए रास्ते खुलेंगे।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज आप किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आप किसी विशेष कार्य के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में घाटा हो सकता है। कोई बड़ी रकम व्यापार में लगाएं, तो सोच विचार कर निर्णय लें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं। कोई व्यक्ति विशेष से मिलना होगा, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। आप व्यापार-व्यवसाय में कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। कोई बड़ी डील आज हो सकती है। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। परिवार के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। नया मकान खरीद सकते हैं।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज के दिन आप अपने स्वास्थ्य के कारण कुछ परेशान रह सकते हैं। किसी लंबी यात्रा पर जाने का योग बनेगा। किसी कार्य विशेष के लिए आज आपको अपने विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। कोई नया कार्य शुरू कर सकते हैं। परिवार में अपनों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। बहुत दिन से जिस कार्य की सोच रहे हैं, किसी विशेष व्यक्ति के माध्यम से आज आपका वह काम पूरा होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक लाभ होगा। कोई नई कार्य योजना बनेगी। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा। पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज के दिन आपका स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। आप किसी षड्यंत्र के शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठानी पड़ेगी। कोई नया कार्य यदि शुरू करना चाहते हैं, तो यह समय उपयुक्त नहीं है। परिवार में संपत्ति को लेकर विवाद का माहौल बनेगा। आप अपने मान-सम्मान में गिरावट महसूस करेंगे। वाहन चलाते समय सतर्कता बरतें, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज आप कोई नया वाहन खरीद सकते हैं। साथ ही स्वास्थ्य में आज आपको लाभ महसूस होगा। व्यापार-व्यवसाय में सहयोगियों का सहयोग मिलेगा। आपको कोई बड़ा काम आज मिल सकता है। नौकरी वर्ग वालों को पदोन्नति मिल सकती है। परिवार में माहौल शानदार रहेगा। परिवार के लोगों के साथ बाहर जा सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। बदलते मौसम के चलते सेहत बिगड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में बड़ी सफलता मिल सकती है। रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। कोई बड़ी साझेदारी बिजनेस में कर सकते हैं। परिवार में शुभ काम के योग हैं। मान-सम्मान बढ़ेगा।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: किसी नए कार्य का शुभारंभ कर सकते आप, मान-सम्मान में होगी बढ़ोतरी; पढ़ें राशिफल

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। दोस्त से पैसे को लेकर विवाद हो सकता है, जिस कारण आपसी मनमुटाव की स्थिति बनेगी। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। बिजनेस में नुकसान हो सकता है। बड़ा ऑफर हाथ से निकल सकता है। परिवार के लोगों से कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकता है।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *