Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 09 March 2025:: वैदिक पंचांग के अनुसार आज 09 मार्च 2025 की तारीख है, दिन है रविवार (Sunday)। राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 09 मार्च का दिन सभी राशि के जातकों के लिए खुशियों से भरा रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था

ज्योतिषियों के अनुसार आज कुछ राशि के जातकों को नए काम का ऑफर मिलेगा। वहीं, कुछ राशि के जातक किसी ट्रिप पर जा सकते हैं। आइए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं कि सभी राशियों (Daily Horoscope) के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन कुछ समस्याओं को लेकर आप परेशान नजर आएंगे। आने वाले समय में विरोधी वर्ग आपके बने हुए काम को बिगाड़ सकते है। ऐसे में संभलकर रहने की जरूरत है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खानपान पर काबू रखें। प्रॉपर्टी संबंधी विवादों से दूर रहें। आज अपने मन की बात किसी से शेयर न करें। व्यापार व्यवसाय में उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज किसी नए कार्य के शुरुआत के लिए लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। मित्रों से सहयोग मिलेगा। परिवार में आपसी मतभेद खत्म होंगे। आज किसी खास व्यक्ति से मुलाकात होगी। आर्थिक तौर से आज का दिन सामान्य रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज आपके घर में मेहमानों का आना-जाना लगा रहेगा। किसी धार्मिक मांगलिक काम में जाने का अवसर प्राप्त होगा। आज लंबी यात्रा पर जाने की प्लानिंग बना सकते हैं। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी। आज आप पैसे का कहीं बड़ा इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। हालांकि स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं देखने को मिलेंगी। आज आप अपने पुराने काम में बदलाव कर सकते हैं, जिसमें आपके पार्टनरों का सहयोग मिलेगा। मौसम के हिसाब से आज का दिन शानदार रहने वाला है। परिवार और बच्चों के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। आज कहीं बड़ा इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए लाभकारी रहेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन सामान्य रहेगा। आप किसी नए काम की शुरुआत के लिए नए लोगों से संपर्क कर सकते हैं। जो आपके लिए ठीक रहेगा। आज किसी पर अधिक विश्वास करना, तो उसके बारे में अच्छी तरह सोच विचार लें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं दूर हो होंगी। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा रहेगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा नहीं है। व्यर्थ के झगड़ों से दूर रहें। आज अपने अधिकारियों से संबंध मधुर रखें। नहीं तो आप बड़े विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति सामान्य रहेगी। आज कहीं बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार लें। नहीं तो नुकसान की संभावना है। वाहन आदि के चलने में सावधानी रखें। प्रॉपर्टी संबंधी कामों में विवाद हो सकता है।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए ज्यादा अच्छा नहीं रहेगा। पत्नी के स्वास्थ्य की चिंता मन में बनी रहेगी। आर्थिक तौर से कहीं से बड़ी मदद लेनी पड़ सकती है। आज के दिन आप किसी पर अधिक विश्वास न करें। किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान हो सकता है।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए सामान रहेगा। कार्यक्षेत्र में बड़ी आर्थिक मदद प्राप्त होगी। कोई सोचा हुआ काम पूर्ण होने से मन प्रसन्न होगा। आज आप भविष्य के लिए प्रॉपर्टी आदि में इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। बच्चों को लेकर मन में चल रही चिंता दूर होगी। आज आपका कोई पुराना सपना पूरा होगा।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज आप किसी कम से लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। आपकी यात्रा सफल होगी। किसी काम की योजना मन में बन सकती है, जिसमें आर्थिक तौर से आपको बड़ी मदद प्राप्त होगी। आज पारिवारिक समस्या दूर होगी। इन्वेस्टमेंटक्षेत्र में आपको लाभ का योग मिलेगा। परिवार में मांगलिक काम के योग बनेंगे।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपका ठीक-ठाक रहेगा। नए कामों की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। आज आप किसी पुराने विवाद से मुक्त होंगे, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। व्यापार-व्यवसाय में स्थिति अच्छी रहेगी। आज किसी काम का फैसला जल्दबाजी में न लें। लंबी यात्रा पर जाने की योग बन रहे हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज आपके किसी खास व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण आप अधिक भागदौड़ के कारण खुद को मानसिक तौर से परेशान महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में विरोधी वर्ग आपका काम बिगाड़ सकते हैं। आर्थिक तौर से आज का दिन अच्छा नहीं कहा जा सकता। आज पत्नी से मतभेद बढ़ेंगे।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: नए काम का ऑफर मिलेगा, परिवार के साथ ट्रिप पर जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। नए मित्र बनेंगे। व्यापार व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। नौकरी वर्ग वाले व्यक्तियों को अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। आज आपको जॉब में प्रमोशन मिल सकता है। आज का दिन अच्छा रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं खत्म होंगी।

Share This Article
Follow:
मानसी जायसवाल, डेली संवाद ऑनलाइन में डिजिटल कंटेंट राइटर हैं। वे लोकल खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। वह 5 सालों से अधिक समय से Daily Samvad (Digital) में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत डेली संवाद से की। उन्होंने पंजाब के जालंधर के खालसा कालेज से एमए की डिग्री हासिल की है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *