Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Daily Horoscope Aaj Ka Rashifal 11 March 2025: वैदिक पंचांग के अनुसार, आज 11 मार्च 2025 की तारीख है, दिन है मंगलवार (Tuesday)। आज के राशिफल (Daily Horoscope) के अनुसार, 11 मार्च का दिन सभी राशियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण रहने वाला है।

यह भी पढ़ें: जालंधर के 3 बड़े ट्रैवल एजैंट अंडरग्राउंड! इन्हीं ने डंकी रूट के जरिए लोगों को अमेरिका भेजा था 

आज कुछ राशियों की किसी काम को लेकर बाहर जाने की योजना बन सकती है। वहीं, कुछ राशियों के कारोबार में वृद्धि होगी। आईए पंडित भागीरथ भूषण पाण्डेय से जानते हैं आज का राशिफल (Daily Horoscope)।

मेष दैनिक राशिफल (Aries Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन कुछ लोगों अच्छा रहने वाला है। प्रातः काल ही कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आज व्यवसाय में लाभ होगा। रुका हुआ कार्य पूर्ण होगा। स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही ना बरतें। साथ ही अपने स्वास्थ्य का ख्याल रखें।

वृषभ दैनिक राशिफल (Taurus Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

दिन लाभदायक रहने वाला है। जीवनसाथी के साथ समय व्यतीत करेंगे और आज पुराने रुके हुए कार्य पूर्ण होंगे। व्यापार में धन लाभ हो सकता है। साथ ही परिवार की तरफ से उपहार मिल सकता है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

मिथुन दैनिक राशिफल (Gemini Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

दिन मिला-जुला परिणाम देने वाला रहेगा। पड़ोसी के साथ वाद विवाद की स्थिति निर्मित हो सकती है, सतर्क रहें। व्यापार सामान्य रहेगा। जो जातक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन अच्छा नहीं है, इसलिए खाने-पीने में सावधानी बरतें।

कर्क दैनिक राशिफल (Cancer Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन प्रतिकूल रहने वाला है। मन अशांत रहेगा। कार्यस्थल पर सहकर्मी के साथ विवाद हो सकता है। परिवार से कोई नाराज हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। सोच-समझकर जवाब दें। आध्यात्म की तरफ आपका झुकाव बढ़ेगा।

सिंह दैनिक राशिफल (Leo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। व्यवसाय में सफलता मिलेगी। प्रभावशाली व्यक्ति के संपर्क में आने से लाभ होगा। रुके हुए सरकारी कार्य आज पूर्ण हो सकते हैं। भविष्य को लेकर आज सकारात्मक योजनाएं बना सकते हैं। परिवार का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

कन्या दैनिक राशिफल (Virgo Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

दिन अच्छा नहीं है। आज आपके मान-सम्मान में कमी आ सकती है। कोई भी कार्य करने के पहले अपने शुभचिंतक से सलाह लें। किसी भी दस्तावेज पर बिना पढ़ें हस्ताक्षर न करें। बाजार में निवेश से बचें। दिन के अंत में बच्चों के साथ समय व्यतीत कर सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल (Libra Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

दिन सामान्य रहने वाला है। प्रातः काल धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। आज कोई अनचाहा मेहमान आपके घर आ सकता है, जिसके कारण आप व्यस्त रहेंगे। मन अशांत हो सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर भी दिन अच्छा नहीं है अनावश्यक धन खर्च होगा। इसके साथ ही थका हुआ महसूस कर सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल (Scorpio Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। प्रातः काल कोई अच्छी खबर प्राप्त हो सकती है। इससे मन प्रसन्न होगा। व्यवसाय में गलत निर्णय ले सकते हैं, जिसके कारण अत्यधिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों का आज पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। संध्या के समय किसी अपने के साथ विवाद हो सकता है, सतर्क रहें।

धनु दैनिक राशिफल (Sagittarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन आर्थिक रूप से अच्छा रहने वाला है। व्यवसाय में लाभ होगा। कोई पुरानी योजना काम आ सकती है, जो लोग काफी समय से विदेश जाने के लिए प्रयासरत है, उन्हें सफलता प्राप्त हो सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज का दिन सामान्य रहेगा।

मकर दैनिक राशिफल (Capricorn Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज का दिन शुभदायक रहने वाला है। परिवार के साथ किसी समारोह में शामिल हो सकते हैं। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आपकी वाणी की लोग प्रशंसा करेंगे। नए मित्र बन सकते हैं, जो लंबे समय तक आपका साथ निभाएंगे। आर्थिक रूप से दिन सामान्य रहेगा।

कुंभ दैनिक राशिफल (Aquarius Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

दिन लाभदायक रहने वाला है। कोई पुराना किया हुआ निवेश आज आपको लाभ देगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। धार्मिक स्थल का भ्रमण कर सकते हैं। परिवार के साथ किसी लंबी यात्रा पर जाने का प्रोग्राम बना सकते है। बच्चों के भविष्य को लेकर आज आप बड़ा निवेश कर सकते हैं।

मीन दैनिक राशिफल (Pisces Daily Horoscope)

Daily Horoscope: कारोबार में होगी वृद्धि, परिवार के साथ घूमने जा सकते हैं, पढ़ें राशिफल

आज आध्यात्म की तरफ झुकाव रहेगा। मंदिर जा सकते हैं। पिता का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा। व्यापार में लाभ होगा, जो जातक सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें सफलता प्राप्त होगी। स्वास्थ्य को लेकर दिन सामान्य रहेगा।

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *