डेली संवाद, चंडीगढ़। Rain Alert In Punjab: पंजाब में बाढ़ का कहर लगातार जारी है कई जिलों में पानी अब भी कहर बरपा रहा है। अब बाढ़ की मार सीमावर्ती गांवों पर पड़ रही है। इसी बीच मौसम विभाग ने पंजाब के पांच जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। इससे बाढ़ प्रभावित जिलों में समस्या और बढ़ सकती है।
ये भी पढ़ें: जुआ खेलते जालंधर के मशहूर पैलेस का मालिक गिरफ्तार
मौसम विभाग के मुताबिक अगले तीन घंटो के दौरान फिरोजपुर, मोगा, मानसा, बरनाला और संगरूर में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही हिमचाल में फिर से भारी बारिश की संवाभना है। अगर ये बारिश सामान्य रही तो सब कुछ नियंत्रण में रहेगा, लेकिन अगर ज्यादा बारिश हुई तो पंजाब के साथ-साथ हिमाचल में भी हालात एक बार फिर खराब हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें: प्रॉपर्टी डीलर ने महिला को पीटा, कपड़े भी फाड़े, भारी हंगामा
मौसम विभाग के मुताबिक, हिमाचल प्रदेश के आसपास के जिलों में 50 फीसदी और पंजाब के बाकी हिस्सों में 30 से 50 फीसदी तक बारिश की संभावना है। उधर, भाखड़ा बांध में गुरुवार को जलस्तर 1631.18 फीट तक पहुंच गया। यह पहले की तुलना में काफी तेजी से बढ़ रहा है, जो चिंता का विषय है।